गैरतगंज में दो किसानों की दर्दनाक मौत, एक कुएं में डूबा तो दूसरे को सांप ने डसा

रायसेन के गैरतगंज तहसील क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। रम्पुरा कलां में खेत पर धान रोपते समय कुएं में गिरने से महेन्द्र अहिरवार की जान चली गई। वहीं सगौर गांव में फसल की रखवाली कर रहे अंधेर सिंह आदिवासी की सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है।
गैरतगंज में दो किसानों की दर्दनाक मौत, एक कुएं में डूबा तो दूसरे को सांप ने डसा
दो अलग-अलग हादसों में दो किसानों की मौत

गैरतगंज। रायसेन जिले के गैरतगंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो किसानों की मौत हो गई। एक किसान खेत में धान रोपने के दौरान कुएं में डूब गया, जबकि दूसरे किसान की फसल की रखवाली के दौरान सर्पदंश से जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

कुएं में गिरने से किसान की मौत

पहली घटना गैरतगंज तहसील के रम्पुरा कलां गांव की है। यहां के किसान महेन्द्र अहिरवार, पिता भैयालाल अहिरवार, खेत पर धान रोपने गए थे।

परिजनों के अनुसार, खेत में बने कुएं से पानी निकालते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे। बताया गया कि महेन्द्र को तैरना नहीं आता था। काफी प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और कुएं में डूबने से उनकी मौत हो गई।

/img/15/1786190371036

फसल की रखवाली के दौरान सर्पदंश

दूसरी घटना गढ़ी पुलिस चौकी क्षेत्र के सगौर गांव की है। यहां के किसान अंधेर सिंह आदिवासी, पिता किशनलाल आदिवासी, फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे।

देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह वे खेत में अचेत अवस्था में मिले। परिजनों ने बताया कि उनके शरीर पर सर्पदंश के निशान मिले और जहरीले सांप के डसने से उनकी मौत हो चुकी थी।

Breaking News

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने के बाद गढ़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल गैरतगंज भेजा। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है। दो अलग-अलग हादसों में किसानों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Rakesh Gour
By Rakesh Gour

Latest Posts