Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिल्वर ज्वेलरी में आए फ्यूजन लुक, प्रिशियस स्टोन्स के साथ बन रहे गहने

वेडिंग फंक्शन से लेकर रेगुलर एक्सेसरीज में शामिल हुए चांदी के गहने
Follow on Google News
सिल्वर ज्वेलरी में आए फ्यूजन लुक, प्रिशियस स्टोन्स के साथ बन रहे गहने

प्रीति जैन-अभी तक गोल्ड और डायमंड ज्वेलरी के नए-नए ट्रेंड पर बात होती थी लेकिन अब फैशन मैग्जीन से लेकर सेलिब्रिटी फैशन तक में सिल्वर एंटीक ज्वेलरी छाई हुई है और लगातार इसके एक से बढ़कर एक यूनिक डिजाइन्स ब्रांड्स लॉन्च कर रहे हैं। ब्राइडल फैशन हो या अन्य कोई ओकेजन यह ज्वेलरी अब यंग गर्ल्स की पसंद बनी हुई है क्योंकि इसकी क्रॉफ्टमैनशिप इसे आकर्षक बना रही हैं। प्रिशियस और सेमी-प्रिशियस स्टोन्स के साथ ऑक्सीडाइड तो कहीं एंटीक टोन में यह अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं। खास बात यह है कि यह फ्यूजन लुक से लेकर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक सभी के साथ परफेक्ट मैच देती है।

चांदी का पर्स

वेडिंग फंक्शंस से लेकर ओकेजन वियर के साथ चांदी के पर्स डिजाइन किए जा रहे हैं जो कि काफी नया ट्रेंड है।

सिल्वर हेयर एक्सेसरीज

सिल्वर हेयरबैंड में मशरूम लुक के साथ पिंक कलर के स्टोन्स से हाइलाइटिंग वर्क किया गया है। सिल्वर हेयर एक्सेसरीज भी ट्रेंड में है।

टेंपल ज्वेलरी

सिल्वर टेंपल ज्वेलरी इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ मैच होती हैं। देवी-देवताओं वाले डिजाइन इसमें खास हैं।

चांदी के गहनों में आ रहे यूनिक डिजाइन्स

सिल्वर ज्वेलरी का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो रहा है क्योंकि यह अब डिजाइनर हो गया है। गोल्ड की तरह सुंदर और यूनिक डिजाइन्स इन दिनों चांदी के गहनों में आ रहे हैं और कई ब्रांड्स इन्हें ल़ॉन्च कर रहे हैं। -अंशुल जरीवाला, सराफा, चौक

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts