Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhojpal Mahotsav 2025:फन, शो और स्वाद का संगम, भोपाल में फन फेयर की धमाकेदार शुरुआत

भोपाल महोत्सव में 300 से अधिक स्टॉल्स होंगे, जहाँ देशभर के पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम उत्पाद, गहने और स्थानीय व्यंजनों का शानदार मिश्रण मिलेगा। यह महोत्सव कला, संस्कृति और स्वाद का उत्सव बनकर आएगा।
Follow on Google News
फन, शो और स्वाद का संगम, भोपाल में फन फेयर की धमाकेदार शुरुआत
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    15 नवंबर से 1 जनवरी तक BHEL दशहरा मैदान में लगने वाला मेला, जिसमें 300+ स्टाल्स, पारंपरिक हस्तशिल्प, स्वादिष्ट व्यंजन और बच्चों के लिए झूले और द ग्रेट इंडियन सर्कस होंगे।

    भोजपाल महोत्सव मेला भोपाल

    भोपाल के BHEL दशहरा मैदान में 15 नवंबर से 1 जनवरी तक भोजपाल महोत्सव मेला का आयोजन होगा। सर्दियों में लगने वाला यह मेला शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का बड़ा अवसर है।

    Uploaded media

    300 से ज्यादा स्टाल्स

    मेले में 300 से अधिक स्टाल्स होंगे, जहां आप पाएंगे पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम उत्पाद, ज्वैलरी और भारत के विभिन्न हिस्सों के स्वादिष्ट व्यंजन।

    झूले और सर्कस का मजा

    इस बार मेले में बच्चों और युवाओं के लिए कई नए झूले और सर्कस होंगे। मेले में रोलर कोस्टर, टावर, रेंजर, आक्टोपस और ब्रेक डांस जैसे झूले लगेंगे। इसके अलावा, द ग्रेट इंडियन सर्कस में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के रोमांचक करतब देखे जा सकेंगे।

    भजन संध्या से शुभारंभ

    भोजपाल महोत्सव मेला 15 नवंबर को शाम 7 बजे भजन संध्या के साथ शुरू होगा। मेले के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि लाखों लोगों की सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।

    सस्ते सामान के लिए खास

    भोजपाल मेला सस्ते सामान के लिए प्रसिद्ध है। मेले में 12 एकड़ क्षेत्र में फैली दुकानों में कपड़े, घरेलू सामान और रोजमर्रा की चीजें बहुत कम दामों पर मिलेंगी। यही कारण है कि मेले में राजधानी भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 20 लाख लोग आते हैं।

    9 सालों की परंपरा

    भोजपाल महोत्सव मेला पिछले 8 सालों से आयोजित हो रहा है और इस बार यह 9वां साल मना रहा है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts