Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BGMI 4.1 Update :इस बार फ्रॉस्टी फनलैंड और फिश रॉकेट लॉन्चर के साथ मचेगा धमाल

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का 4.1 अपडेट 13 नवंबर 2025 को भारत में लॉन्च होगा। BGMI फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा और खुश कर देने वाला अपडेट है, जिसे जल्द ही डाउनलोड करके सभी नए फीचर्स का मजा लिया जा सकता है। इस अपडेट में 'फिश रॉकेट लॉन्चर' और 'ब्लू फिन टूना सिरिंज' जैसे विंटर थीम वाले हथियार मिलेंगे।
Follow on Google News
इस बार फ्रॉस्टी फनलैंड और फिश रॉकेट लॉन्चर के साथ मचेगा धमाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टेक डेस्क। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) के लाखों फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। गेम का 4.1 अपडेट कल, 13 नवंबर 2025 को पूरे भारत में आ रहा है। जो कई शानदार विंटर थीम वाले फीचर्स और रोमांचक बदलावों के साथ गेमिंग के अनुभव को पूरी तरह बदलने वाला है। 

    क्या है 4.1 अपडेट में खास

    बता दें कि, BGMI का यह नया अपडेट गेम में 'फ्रॉस्टी फनलैंड' (Frosty Funland) नामक एक खास थीम मोड लेकर आ रहा है। इस मोड के साथ क्लासिक मैप Erangel पर 'पेंगुइन टाउन' (Penguin Town) नाम की एक नई हॉट ड्रॉप लोकेशन भी जोड़ी गई है। जहां खिलाड़ियों को शानदार थीम-बेस्ड लूट मिलेगी।

    Uploaded media

    विंटर थीम के साथ-साथ नए हथियार

    BGMI 4.1 अपडेट का मुख्य आकर्षण सर्दियों की थीम है। जो रोमांचक गैजेट्स भी लाता है। इसमें 'फिश रॉकेट लॉन्चर' नामक नया हथियार और 'ब्लू फिन टूना सिरिंज' शामिल है। जो प्लेयर्स को तेज स्पीड और हेल्थ बूस्ट देगा। अपडेट के साथ एक खास 'फ्रॉस्टी फनलैंड' थीम मोड और Erangel मैप पर 'पेंगुइन टाउन' नामक नई हॉट ड्रॉप लोकेशन की एंट्री होगी, जिससे मुकाबले अधिक गतिशील और मनोरंजक बनेंगे।

    Uploaded media

    BGMI 4.1 अपडेट अलग-अलग समय पर होगा रिलीज

    BGMI (Battlegrounds Mobile India) का 4.1 अपडेट को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग समय पर जारी किया जाएगा। Google Play Store (Android) उपयोगकर्ताओं के लिए यह अपडेट सुबह 11:30 बजे तक 100% उपलब्ध हो जाएगा (हालांकि रोलआउट सुबह 6:30 बजे से शुरू हो जाएगा)। वहीं, App Store (iOS) पर यह अपडेट सुबह 9:30 बजे तक 100% उपलब्ध हो जाएगा। जो प्लेयर्स ऑफिशियल वेबसाइट से APK डाउनलोड करना चाहते हैं। उनके लिए फुल APK रिलीज दोपहर 12:30 बजे तक उपलब्ध करा दी जाएगी।

    Uploaded media

    अन्य छोटे-बड़े सुधार

    इन बड़े बदलावों के अलावा अपडेट में मैजिक स्केट (Magic Skate) की एंट्री होगी और लूट क्रेट को उठाकर घूमने की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही बोटयार्ड (Boatyard) नाम की एक नई जगह को भी मैप में जोड़े जाने की संभावना है। यह अपडेट गेम के ओवरऑल अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई छोटे-मोटे सुधार भी लेकर आएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts