Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केशव महाराज के पंजे से द. अफ्रीका ने श्रीलंका को 109 रनों से हराया

साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीती
Follow on Google News
केशव महाराज के पंजे से द. अफ्रीका ने श्रीलंका को 109 रनों से हराया

कबेखा। केशव महाराज के पंजे से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को श्रीलंका को 109 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने सोमवार को 5 विकेट पर 205 रन से आगे खेलना शुरू किया। सुबह के सत्र में केशव महाराज ने कुसल मेंडिस (46) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठी सफलता दिलाई।

इसके बाद 225 के स्कोर पर कगिसो रबाड़ा ने कप्तान धनंजय डीसिल्वा (50) को आउट को लगभग मैच से बाहर कर दिया था। इसके बाद मात्र 13 रन जोड़कर श्रीलंका ने अपने तीनों विकेट गवां दिए। तीनों ही बल्लेबाजों को केशव महाराज ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम 69.1 ओवर में 238 रन पर समेट कर 109 रनों से मुकाबला जीत लिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 358 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 317 रन और पहली पारी में 358 रन बनाए थे।

डब्ल्यूटीसी तालिका में शीर्ष पर पहुंचा द. अफ्रीका

द. अफ्रीका सोमवार को श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया को पछाड़कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जबकि एडीलेड टेस्ट में हार के बाद भारत तीसरे स्थान पर खिसक गया। द. अफ्रीका के मौजूदा चक्र में 10 मैच के बाद 63.33 प्रतिशत अंक हैं और उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसमें 60.71 प्रतिशत अंक हैं।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts