
नई दिल्ली। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स देशों को उनके पासपोर्ट की ताकत के आधार पर रैंक करता है। 2024 की हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट में सबसे ऊपर फ्रांस है। फ्रांस के पासपोर्ट के जरिए 194 देशों में बिना वीजा के पहुंचा जा सकता है। हालांकि फ्रांस इकलौता देश नहीं है, जो पासपोर्ट में नंबर वन है। जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन भी ऐसे देश हैं, जो फ्रांस के साथ खड़े हैं। भारत पिछले साल से एक पायदान नीचे गिरकर 85वें स्थान पर आ गया है। लेकिन अच्छी बात है कि पहले जहां भारतीय पासपोर्ट पर सिर्फ 60 देशों में जाया जा सकता था, वह संख्या अब बढ़कर 62 हो गई है। पाकिस्तान 106 नंबर का अपना रैंक बरकरार रखे हुए है, जो लिस्ट में नीचे से चौथा है।
पॉवरफुल पासपोर्ट के मामले में पहले भारत 80वें स्थान पर था, लेकिन अब यह फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। बता दें, साल में दो बार – जनवरी और जुलाई में यह रैंकिंग जारी की जाती है। किसी देश का पासपोर्ट होल्डर कितने अन्य देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकता है, उसके आधार पर रैंकिंग तय होती है।
सबसे कमजोर पासपोर्ट अफगानिस्तान का: अफगानिस्तान का पासपोर्ट 109वीं रैंक के साथ सबसे कमजोर है। साल 2006 में यहां के यात्रियों को 58 देशों में बिना वीजा ट्रैवल की मंजूरी थी। साल में 2024 में यह संख्या 111 हो गई है।
इन देशों के पासपोर्ट हैं दुनिया में सबसे पॉवरफुल
रैंक देश वीजा मुक्त देशों में यात्रा
1 फ्रांस, जापान, सिंगापुर, स्पेन, इटली, जर्मनी 194
2 फिनलैंड, स्वीडन, साउथ कोरिया 193
3 ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, नीदरलैंड्स 192
4 ब्रिटेन, बेल्जियम, नॉर्वे, लग्जमबर्ग, पुर्तगाल 191
5 ग्रीस, माल्टा, स्विट्जरलैंड 190
पड़ोसी मुल्कों में चीन सुधरा, पाकिस्तान नहीं
- पाक की पासपोर्ट रैंकिंग 106 पर कायम है। पाकिस्तानी 34 देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं।
- बांग्लादेश एक स्थान गिरकर 101 से 102वें स्थान पर आ गया है।
- चीन दो रैंक उछलकर 64वें स्थान पर आ गया है।
- मालदीव का पासपोर्ट 58वें स्थान पर है। यहां के पासपोर्टधारी 96 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
अमेरिका की रैंकिंग सुधरी:अमेरिका पहले 7वें स्थान पर था, पर अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। अमेरिकी 189 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं।