PlayBreaking News

पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा:19 बड़े समझौते हुए, पीएम मोदी बोले-हिंद महासागर साझा घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे पर रविवार को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि को साझा प्राथमिकता बताया। बैठक में रक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास सहयोग को नई गति देने पर सहमति बनी।
Follow on Google News
19 बड़े समझौते हुए, पीएम मोदी बोले-हिंद महासागर साझा घर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाने के साझा विजन पर आगे बढ़ रहे हैं। समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, स्वास्थ्य, अंतरिक्ष, शिक्षा और बुनियादी ढांचे समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने ठोस कदम उठाए हैं।

हिंद महासागर को बताया साझा घर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों मानते हैं कि हिंद महासागर उनका साझा घर है और इसकी सुरक्षा, स्थिरता, समृद्धि दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भारत का MAHASAGAR विजन इसी सोच पर आधारित है, जिसमें समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक विकास और आपसी सम्मान को प्राथमिकता दी गई है।

ये भी पढ़ें: सिवनी में सीएम के दौरे से पहले तैयारियां तेज : विधायक और कलेक्टर की मौजूदगी में हुआ व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रक्षा और आर्थिक सहयोग को मिलेगा नया विस्तार

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के उद्योगों के बीच नए अवसर तलाशे जाएंगे और व्यापार, कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही भारत अपने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का सफल अनुभव भी सेशेल्स के साथ साझा करेगा।

19 महत्वपूर्ण समझौतों पर सहमति 

बता दें कि भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा, डिजिटल पेमेंट, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुल 19 समझौते और पहलें घोषित की गईं। इनमें प्रत्यर्पण संधि, अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में सहयोग, UPI आधारित डिजिटल भुगतान व्यवस्था, एक्सिम बैंक की लाइन ऑफ क्रेडिट और नए राष्ट्रीय अस्पताल की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण समझौते शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Ind vs Ire 2nd T20 : पहले बल्लेबाजी कर रही IRE का स्कोर 44/2, दोनों ओपनर OUT, सूर्यवंशी का फिर बढ़ा इंतजार

समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग पर विशेष जोर

दोनों देशों ने समुद्री डकैती, ड्रग तस्करी, अवैध मछली पकड़ने और सीमा पार अपराधों के खिलाफ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। भारत ने सेशेल्स को एक फास्ट पेट्रोल वेसल, 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल क्लास बोट्स देने की घोषणा की। साथ ही सेशेल्स कोस्ट गार्ड के PS Zoroaster जहाज की मरम्मत और डोर्नियर विमान के अपग्रेडेशन की जानकारी भी साझा की गई।

UPI आधारित डिजिटल भुगतान को बढ़ावा

भारत ने सेशेल्स को छह एंबुलेंस, 500 मीट्रिक टन चावल और 8,500 मीट्रिक टन सीमेंट देने की घोषणा की।  देने के लिए NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और सेंट्रल बैंक ऑफ सेशेल्स के बीच समझौता हुआ। वहीं जन औषधि योजना के तहत भारतीय दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी दोनों देशों के बीच करार किया गया।

50 वर्षों की दोस्ती को मिला नया आयाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब सेशेल्स अपनी आजादी के 50 वर्ष और भारत-सेशेल्स राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर दोनों देशों ने स्मारक लोगो भी लॉन्च किया। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिससे दोनों देशों की ऐतिहासिक मित्रता को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts