Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सऊदी अरब में बड़ा हादसा :अरामको का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 14 लोगों की मौत; हादसे की वजह तलाशने में जुटीं एजेंसियां

सऊदी अरब में अरामको कंपनी का हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ऊर्जा मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं। आखिर दुर्घटना कैसे हुई, इसकी वजह तलाशने में एजेंसियां जुटी हैं।
अरामको का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, 14 लोगों की मौत; हादसे की वजह तलाशने में जुटीं एजेंसियां

सऊदी अरब से रविवार को एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई। देश की सरकारी तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर पूर्वी प्रांत के रास तनुरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी 14 सऊदी नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सऊदी सरकार ने हादसे की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि हेलिकॉप्टर किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

हेलिकॉप्टर में सवार कोई भी नहीं बचा

समाचार एजेंसी के अनुसार, हेलिकॉप्टर सऊदी अरामको कंपनी का था और किसी आधिकारिक मिशन पर था। दुर्घटना के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। हादसे में सवार सभी 14 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।

ऊर्जा मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने घटना को गंभीर बताते हुए इसकी विस्तृत जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय का कहना है कि संबंधित एजेंसियां मिलकर यह पता लगाएंगी कि हादसा तकनीकी खराबी, मौसम या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।

Breaking News

सरकार ने जताया दुख, परिवारों के प्रति संवेदना

ऊर्जा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक बयान में हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्रालय ने साथ ही पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की और मृतकों की आत्मा की शांति व क्षमा के लिए प्रार्थना की।

रिपोर्ट का इंतजार, तभी सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल जांच एजेंसियां हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। हेलिकॉप्टर के उड़ान रिकॉर्ड, तकनीकी स्थिति और अन्य जरूरी तथ्यों की जांच की जा रही है। शुरुआती चरण में किसी भी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि इतना बड़ा हादसा आखिर किन कारणों से हुआ।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts