Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 7 दिन में चौथी हत्या... पत्थर से सिर कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट; देर रात खाली मैदान में मिला शव

Follow on Google News
इंदौर में 7 दिन में चौथी हत्या... पत्थर से सिर कुचलकर युवक को उतारा मौत के घाट; देर रात खाली मैदान में मिला शव
इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में देर रात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पत्थर से सिर कुचलकर युवक को मौत के घाट उतारा गया था। शव एक सुनसान इलाके में था और शव के पास एक बड़ा पत्थर भी पड़ा हुआ था, जो कि पूरा खून से सना हुआ था। मैदान में जब छानबीन की गई तो कुछ शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली। वहीं पुलिस का मानना है कि शराब पीने के दौरान विवाद हुआ होगा। दो लोगों के बीच विवाद के दौरान आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस इलाके में अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

शराब पीने के बाद विवाद की आशंका

एसीपी आशीष पटेल के अनुसार, देर रात तेजाजी नगर इलाके के नायता मुंडला के खाली पड़े मैदान में एक अज्ञात शव मिलने की पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना के बाद जब पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे तो युवक के सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या की गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल को देख शराब पीने के बाद यह विवाद होना बताया है। पुलिस द्वारा इलाके में लगे सीसीटीवी और अन्य जानकारी निकाली जा रही है। वहीं अन्य थानों में किसी व्यक्ति के गुमशुदगी की सूचना के साथ अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है। देखें वीडियो... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1735156026675237369[/embed]

डबल मर्डर और युवती की कैंची मारकर हत्या

इससे पहले इंदौर के एरोड्रम इलाके में डबल मर्डर और रावजी बाजार में युवती के गले में कैंची मारकर हत्या की गई थी। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एरोड्रम में डबल मर्डर में जहां एक होटल संचालक महिलाओं के साथ संबंध रखने और उन्हें ब्लैकमेल करने के कारण अरोपी ने अपनी पत्नी के साथ इस डबल मर्डर की प्लानिंग की थी। वहीं रावजी बाजार में प्रेमिका द्वारा जबरदस्ती संबंध नहीं बनाने देने पर युवक ने कैंची से युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- युवती की कैंची मारकर हत्या अपडेट : 10 दिनों की दोस्ती के बाद शारीरिक संबंध बनाना चाहता था आरोपी, प्रेमिका ने मना किया तो उतार दिया मौत के घाट ये भी पढ़ें- इंदौर डबल मर्डर : तीन दिन पहले करने वाले थे हत्या, लेकिन मृतक ने महिला का मोबाइल नंबर कर दिया था ब्लॉक
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts