Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, BDPO के दफ्तर में घुसकर बदसलूकी करने का है आरोप

Follow on Google News
पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा गिरफ्तार, BDPO के दफ्तर में घुसकर बदसलूकी करने का है आरोप
अमृतसर। पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को फिरोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिरोजपुर पुलिस ने जीरा हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक के घर मंगलवार सुबह 5 बजे दबिश दी। इसके बाद उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 31 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर BDPO दफ्तर के अंदर धरना देने, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने के आरोप हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूर्व विधायक कुलबीर जीरा अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक विकास कार्यालय में जबरदस्ती घुस गए थे। इसी वजह से उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और आधिकारिक रिकॉर्ड्स को नुकसान पहुंचाने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलबीर जीरा आज दोपहर 12 बजे खुद ही अपनी गिरफ्तारी देने वाले थे। उन्होंने कहा था कि, धन-धन बाबा बुढ़ा साहब गुरुद्वारा के दर्शन करने के बाद वो अपनी गिरफ्तारी देंगे।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जीरा

जानकारी के मुताबिक, कुलबीर सिंह जीरा को सुबह 5:00 बजे गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने जीरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीडीपीओ की शिकायत पर जीरा पर एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं जीरा की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस वर्करों ने फिरोजपुर की केंद्रीय जेल के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts