Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : पूर्व वन मंत्री विजय शाह ने दोस्तों के साथ की चिकन पार्टी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में जलाई आग

Follow on Google News
VIDEO : पूर्व वन मंत्री विजय शाह ने दोस्तों के साथ की चिकन पार्टी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में जलाई आग
नर्मदापुरम। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) की कोर एरिया में 'चिकन' पार्टी मनाने के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें वनकर्मी, पूर्व वन मंत्री विजय शाह और उनके दोस्तों सिद्ध बाबा पहाड़ी पर चूल्हे पर चिकन, भरता और बाटी बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में प्रदेश के पूर्व मंत्री की आवभगत में वन हमला जुटा नजर आ रहा है। दोनों वायरल वीडियो पिछले सप्ताह 15 से 18 दिसंबर के बीच के बताए जा रहे हैं।

टाइगर रिजर्व में आग चलाना प्रतिबंधित

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत किसी भी तरह की आग जलाना प्रतिबंधित है। साही पार्टी भी नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं वह अपने दो निजी वाहनों और सरकारी गाड़ी भी टाइगर रिजर्व के अंदर प्रतिबंधित जगह तक ले गए। पहाड़ी पर आग जलाकर चिकन, भरता और बाटी बनाकर पार्टी की। वीडियो में वन कर्मी भी नजर आ रहे हैं। वे कुर्सियां उठाते और पार्टी का सामान लाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो...

फील्ड डॉयरेक्टर की बताई लापरवाही

एसआरटी के कोर एरिया में 'चिकन' पार्टी के मामले को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता अजय दुबे ने पीसीसीएफ (प्रधान मुख्य वन संरक्षक) को शिकायत की है। इसमें सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति की लापरवाही को बताया गया है। साथ ही वन प्राणियों व वन संपदा की सुरक्षा को खतरा भी बताया गया है। वहीं अजय दुबे ने मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ और नेशनल टाइगर कन्जर्वेशन अथॉरिटी दिल्ली को पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के संचालक एल कृष्णमूर्ति से जवाब तलब किया है।

शाह ने कहा- क्या-क्या बना है?

टाइगर रिजर्व में सिद्ध बाबा पहाड़ी के पास निजी वाहन वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। इसमें दो से तीन लोग पत्थर के चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे है। वीडियो में पूर्व मंत्री शाह पूछ रहे हैं कि क्या-क्या बना है? इसमें खाना बनाने वाले जवाब देता है कि यह चिकन है। भरता है। इसके बाद वीडियो में शाह कहते हैं कि सही पिकनिक तो आज है। ये वीडियो 15 से 18 दिसंबर के बीच के बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts