Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाई घर वापसी

विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के हुए थे जोशी
Follow on Google News
पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर बीजेपी में शामिल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करवाई घर वापसी
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर वापसी करवाई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान जोशी कांग्रेस में शामिल हुए थे।

नाराजगी के चलते छोड़ी थी पार्टी

कांग्रेस में शामिल होने के बाद दीपक जोशी ने खातेगांव सीट से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें 12,542 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। दीपक जोशी बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से थे, वह मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी रहे। लेकिन, नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया था, जिसे अब उन्होंने खुद पलट दिया है और घर वापसी कर ली है।

कब क्या रहे दीपक जोशी

1983 - दीपक जोशी वर्ष 1983 से लगातार भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकारी समिति के सदस्य रहे हैं। 1984 - 1 साल के लिए सरकारी हमीदिया कॉलेज भोपाल के छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। 1991 - बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की कार्यकारी परिषद के सदस्य बने। वे 1994 तक इसके सदस्य थे। 2000 - भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष बने। 2003 - बागली विधानसभा क्षेत्र से 12वीं विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के श्यामलाल बाबूलाल को 17574 मतों से पराजित किया। 2008 - दीपक जोशी ने हाटपीपल्या से चुनाव लड़ा और फिर से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राजेंद्र सिंह बाघेल को हराया। 2013 - लगातार तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने फिर से राजेंद्र सिंह बाघेल को हराया। बाद में शिवराज सरकार में राज्य मंत्री बने।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts