Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के पूर्व गृह मंत्री रामदयाल अहिरवार का निधन, अपने निवास पर ली अंतिम सांस; महाराजपुर विधानसाभा से कई बार रह चुके विधायक

Follow on Google News
MP के पूर्व गृह मंत्री रामदयाल अहिरवार का निधन, अपने निवास पर ली अंतिम सांस; महाराजपुर विधानसाभा से कई बार रह चुके विधायक
भोपाल/छतरपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री रामदयाल अहिरवार का रविवार को निधन हो गया। छतरपुर dh विश्वनाथ कॉलोनी स्थित अपने निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उनके दामाद अरविंद कुमार ने इस बात की पुष्टि की है। रामदयाल अहिरवार महाराजपुर और चंदला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे थे। निधन से पार्टी में शोक की लहर छा गई है।

5 बार रहे विधायक

राजनीतिक जीवन में महाराजपुर विधानसभा के अलावा वह चंदला विधानसभा में भी जाकर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। वे पांच बार विधायक रहे और उनकी छवि प्रदेश में परमानेंट विधायक के रूप में थी। इसके अलावा दो बार राज्यमंत्री भी रहे। उन्होंने राज्य परिवहन और गृह राज्य मंत्री के साथ ही जल संसाधन मंत्रालय का भी प्रभार संभाला। इसके बाद उनका आखिरी चुनाव महाराज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में था। जिसमें भी उन्होंने जीत हासिल की थी।

सहज और सरल स्वभाव के थे धनी

सहज और सरल स्वभाव के धनी रामदयाल अहिरवार मंत्री होने के बावजूद उन्होंने कभी इसका रुतबा नहीं दिखाया। नगर पालिका परिषद में चुनाव जीतने के बाद नगर में उनका आम लोगों की तरह घूमते हुए देखना आम बात थी।

सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

अपने सहज और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार का अंतिम संस्कार सोमवार को उनकी जन्मस्थली महाराजपुर में किया जाएगा। उनके निधन की खबर से पार्टी और प्रदेश में शोक की लहर है। https://twitter.com/psamachar1/status/1690648111004393472 मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts