Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Om Prakash Chautala Passes Away : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन

Follow on Google News
Om Prakash Chautala Passes Away : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का निधन
गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज दोपहर 12 बजे अंतिम सांस ली। सुबह 11:30 बजे उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। चौटाला के निधन से हरियाणा और देश की राजनीति में शोक की लहर है।

हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री रहे ओम प्रकाश चौटाला

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म 1 जनवरी 1935 को सिरसा जिले के चौटाला गांव में हुआ। वे हरियाणा के 7वें मुख्यमंत्री बने। चार बार मुख्यमंत्री पद संभालने के साथ ही वो सात बार विधायक चुने गए। चौटाला को हरियाणा के ग्रामीण विकास और किसानों के हितैषी नेता के रूप में जाना जाता था। उनके कार्यकाल के दौरान कई ऐसी नीतियां लागू की गईं, जो आज भी राज्य के किसानों के लिए हितकारी है। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के बेटे थे। देवीलाल ने हरियाणा राज्य की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। ये भी पढ़ें- जयपुर में केमिकल टैंकर फटा : 40 गाड़ियों में लगी आग,जिंदा जले 5 लोग… 35 झुलसे, अजमेर हाईवे बंद
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts