Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाली किया CM हाउस, सरकारी बंगले में हुए शिफ्ट; मंदिर में की पूजा-अर्चना

Follow on Google News
VIDEO : पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खाली किया CM हाउस, सरकारी बंगले में हुए शिफ्ट; मंदिर में की पूजा-अर्चना
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को पूजा-अर्चना कर सीएम हाउस खाली कर दिया है। वे लिंक रोड पर 74 बंगला स्थित बी 8-बंगले में शिफ्ट हो गए हैं। जहां पर पत्नी साधना सिंह ने उन्हें तिलक और आरती उतारकर स्वागत किया। वहीं अब इस बंगले में नए सीएम डॉ. मोहन यादव रहेंगे।

CM हाउस स्थित मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास खाली करने से पहले परिवार सहित CM हाउस स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौशाला में गौ माता के दर्शन भी किए। सीएम हाउस में पदस्थ सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें विदाई भी दी। वहीं बंगला खाली करने के दौरान शिवराज ने मीडिया से कहा कि इस बंगले में रहते हुए उन्होंने कई विकास के कार्य किए हैं। आने वाले समय में भी प्रदेश में खूब कार्य किए जाएंगे। वहीं उनकी पत्नी साधना सिंह ने कहा इस बंगले से उनकी कई यादें जुड़ी हुई है। देखें वीडियाे... https://twitter.com/psamachar1/status/1739910258405908708

नए आवास में किया गृह प्रवेश

अपने नए आवास पहुंचे पूर्व सीएम ने पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश किया। शिवराज ने कहा आज बड़े आनंद और प्रसन्नता के साथ सीएम हाउस से जा रहा हूं। 18 सालों में प्रगति और प्रकाश जन कल्याण का इतिहास रचा गया है। कई स्मृतियां लिए हुए अपने पुराने सहयोगियों से मिलते हुए जा रहा हूं। मोहन यादव और उनकी टीम को बधाई दे रहा हूं कि मध्य प्रदेश को खूब ऊंचाइयों तक ले जाएं। अपनी भूमिका पर उन्होंने कहा कि- पार्टी जो भी भूमिका मुझे देगी वो मैं करूंगा। हमने जो वादे जनता से किए हैं, वो जरूर पूरा करेंगे। देखें वीडियाे... [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1739918632618999967[/embed]

सीएम हाउस में सबसे अधिक समय तक रहे शिवराज

बता दें कि मुख्यमंत्री निवास यहां ऐतिहासिक बड़ी झील के किनारे श्यामला हिल्स पर स्थित है। शिवराज सिंह चौहान नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री पद पर पहली बार काबिज होने के बाद मुख्यमंत्री निवास पर निवास के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दिसंबर 2018 मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद मुख्यमंत्री निवास रिक्त कर दिया था। शिवराज मार्च 2020 में एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने और इसके बाद फिर से मुख्यमंत्री निवास में रहने आ गए थे। राज्य में अब तक सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता शिवराज सिंह चौहान ही हैं। शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास में तकरीबन 17 साल बिताए हैं। ये भी पढ़ें- मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, आज हो सकता है विभागों का बंटवारा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts