Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Manohar Joshi : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस; हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती

Follow on Google News
Manohar Joshi : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन, 86 की उम्र में ली अंतिम सांस; हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में थे भर्ती
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया। 86 की उम्र में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। उन्होंने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में शुक्रवार (23 फरवरी) सुबह अंतिम सांस ली। बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद से ही मनोहर जोशी ICU में भर्ती थे। उन्होंने एक टीचर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जोशी 1967 में पॉलिटिक्स में आए और 40 साल से ज्यादा समय तक शिवसेना से जुड़े रहे।

2020 में हुआ था पत्नी का निधन

मनोहर जोशी ने 14 मई 1964 को अनघा जोशी से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा उन्मेष और दो बेटियां अस्मिता और नम्रता हैं। अनघा जोशी का 2020 में 75 साल की उम्र में निधन हो गया। जोशी की नातिन शरवरी वाघ (नम्रता की बेटी) बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

5 दशक तक राजनीति में रहे सक्रिय

मनोहर जोशी करीब 5 दशक तक राजनीति में सक्रिय रहे। वे राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। उनका राजनीतिक जीवन मुंबई नगर निगम के पार्षद के रूप में शुरू हुआ था। जिसके बाद वह, महापौर, विधान परिषद सदस्य, विधायक, लोकसभा और राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री तक बने। जिसके बाद वे एनडीए सरकार के दौरान लोकसभा अध्यक्ष भी रहे।

शिवसेना के पहले CM थे मनोहर जोशी

मनोहर जोशी का जन्म 2 दिसंबर 1937 को रायगढ़ जिले के नंदवी गांव में हुआ था। मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड के रहने वाले मनोहर जोशी ने मुंबई के प्रसिद्ध वीरमाता जीजाबाई टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (VJTI) से सिविल इंजीनियरिंग की थी। जिसके बाद वह आरएसएस से जुड़े और फिर शिवसेना में शामिल हो गए। पहले पार्षद और फिर 70 के दशक में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए। जब 1995 में शिवसेना महाराष्ट्र में पहली बार सत्ता में आई तो उसने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। शिवसेना को सत्ता की कमान मिली थी और बाल ठाकरे ने अपने सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले मनोहर जोशी को मुख्यमंत्री बनाया था। जोशी ने शिवसेना के पहली मुख्यमंत्री बनने का खिताब अपने नाम किया था। वे 14 मार्च,1995 को मुख्यमंत्री बने और 31 जनवरी 1999 तक इस पद पर रहे। मनोहर जोशी ने 3 साल 323 दिन कार्यभार संभाला लेकिन पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। ये भी पढ़ें- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को Z+ सिक्योरिटी, गृह मंत्रालय ने दी सिक्योरिटी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts