PlayBreaking News

बीजेपी के पूर्व मंत्री की बेटी ने लगाई फांसी, अज्ञात कारणों से की आत्महत्या

Follow on Google News
जबलपुर। शहर के अधारताल थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीजेपी के पूर्व मंत्री की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया। ये भी पढ़ें: हेयर स्टाइलिस्ट के थूकने पर हंगामा: विधायक आकाश ने अधिकारियों से कहा- 48 घंटे में बंद करें जावेद हबीब के सैलून

घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

जानकारी के अनुसार, बीजेपी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मोती कश्यप की बेटी ने अधारताल स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने इस घटना सूचना अधारताल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम को लिए भेज दिया है। साथ ही प्रकरण को जांच में लिया है। ये भी पढ़ें: MP में बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, गृह मंत्री बोले- ओलावृष्टि से फसल को नुकसान, किसान घबराएं नहीं उनके साथ है सरकार

मृतिका प्रोफेसर के पद पर थी कार्यरत

अधारताल पुलिस ने बताया कि सूचना मिली रामनगर क्षेत्र में रहने वाली 42 वर्षीय तृप्ति पटले ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका शहपुरा मैं प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थी। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने पुलिस ने परिजनों व परिचितों पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। ये भी पढ़ें: गोहद में ट्रक और बस की भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर की मौत; 2 गंभीर घायल
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts