गोहद में ट्रक और बस की भिड़ंत, ट्रक ड्राइवर की मौत; 2 गंभीर घायल
भिंड जिले के गोहद में शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया है। नेशनल हाईवे 92 पर बुटीकुईया गिल ढाबे के पास यात्री बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस के ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें : MP में कोरोना संक्रमण की स्थिति विस्फोटक : 24 घंटे में 1320 नए केस, इंदौर और भोपाल में बिगड़े हालात











