Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हवा में करीब सवा घंटे रही इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते सूरत में उतारा

खराब मौसम और टर्बुलेंस के कारण दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 मुंबई में लैंड नहीं कर सकी। विमान को सूरत एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया।
हवा में करीब सवा घंटे रही इंडिगो फ्लाइट, खराब मौसम के चलते सूरत में उतारा

मुंबई। दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 864 को खराब मौसम और तेज टर्बुलेंस के कारण मुंबई में लैंड नहीं कराया जा सका। फ्लाइट को शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचना था, लेकिन मौसम की स्थिति खराब होने के चलते निर्धारित समय पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।

करीब सवा घंटे हवा में रही फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, विमान ने मुंबई में लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम और हवा में तेज हलचल यानी टर्बुलेंस के कारण लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद विमान करीब सवा घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा।

Indigo

मुंबई की जगह सूरत डायवर्ट की गई फ्लाइट

मौसम की स्थिति को देखते हुए विमान को मुंबई के बजाय सूरत एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। इसके बाद फ्लाइट की सूरत एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। फिलहाल, विमान में सवार यात्री सूरत एयरपोर्ट पर हैं और मुंबई जाने के लिए आगे की व्यवस्था और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts