Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्वालियर में बाढ़ की स्थिति, हैदराबाद से NDRF का 60 सदस्यीय दल रवाना, सेंकरा व डबरा में फंसे लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

Follow on Google News
ग्वालियर में बाढ़ की स्थिति, हैदराबाद से NDRF का 60 सदस्यीय दल रवाना, सेंकरा व डबरा में फंसे लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के सेंकरा गांव और डबरा कस्बे में बाढ़ के पानी में फंसे लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रूप से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए वायुसेना के विमान और NDRF के विशेष दल की मदद ली जा रही है। हालांकि अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

हेलिकॉप्टर से करेंगे एयरलिफ्ट

ग्वालियर विमानतल पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद यह दल दो टीमों में बंटकर हेलिकॉप्टर द्वारा लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम करेगा। ग्राम सेंकरा के लिए राहत और बचाव कार्य के लिए तीन हेलिकॉप्टर भी यहां बुलाए गए हैं।

युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर सतत नजर रख रहे हैं। उन्होंने जल भराव से प्रभावित लोगों तक तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाएं जा रहे हैं।

पानी भरने से टापू पर फंसे लोग

कलेक्टर रुचिका चौहान ने सेंकरा ग्राम में चारों ओर पानी भरने से बने टापू पर फंसे लोगों की जानकारी मिलने पर बुधवार की रात लगभग 3:30 बजे हैदराबाद से एनडीआरएफ की टीम भेजने के लिए संपर्क किया था। कलेक्टर चौहान ने बताया कि सेंकरा और डबरा में जिला प्रशासन की टीमें मौजूद हैं और जलभराव में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं।

325 लोगों को राहत कैंपों में पहुंचाया

कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, नगरीय निकायों और जनपद पंचायत की टीमों ने पिछली रात मैदान में मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया। उन्होंने बताया जिले के ग्रामीण अंचल में विभिन्न स्थानों से इन टीमों ने एसडीआरएफ के सहयोग से लगभग 325 लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकालकर राहत कैंपों में पहुंचाया है। सभी राहत कैंपों में पर्याप्त मात्रा में खाद्य पदार्थ व दवाएं उपलब्ध हैं। ये भी पढ़ें-  ये भी पढ़ें- CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई आपात बैठक, भारी बारिश की स्थिति से निपटने के दिए अधिकारियों को निर्देश
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts