PlayBreaking News

MP Weather Update :21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 34 जिलों में सताएगी गर्मी

मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 21 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है, जबकि 34 जिलों में गर्मी का असर बना हुआ है। 10 मई से फिर तेज गर्मी बढ़ने की संभावना है। जानें अगले 3 दिनों का मौसम पूर्वानुमान और जरूरी अपडेट।
Follow on Google News
21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर समेत 34 जिलों में सताएगी गर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट लेकर गर्मी से राहत और परेशानी दोनों साथ दे दी है। कहीं तेज आंधी और बारिश से तापमान गिरा, तो कहीं गर्मी अब भी बरकरार है। रीवा, ग्वालियर और आसपास के इलाकों में ठंडक महसूस हुई, जबकि भोपाल-इंदौर जैसे शहर अब भी 40 डिग्री के आसपास झुलस रहे हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है।

आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज

गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और हल्की बारिश दर्ज की गई। खासतौर पर रीवा में तापमान 34°C से नीचे आ गया, जो इस सीजन में बड़ी राहत मानी जा रही है। ग्वालियर, नौगांव, सीधी और सतना जैसे शहरों में भी तापमान सामान्य से काफी कम रहा। वहीं टीकमगढ़, नर्मदापुरम और श्योपुर में बारिश हुई, जबकि ग्वालियर-चंबल, रीवा और शहडोल संभाग में बादल और आंधी का असर देखने को मिला।

21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट शामिल हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

MP weather update

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में गर्मी बरकरार

जहां एक ओर कुछ जिलों में राहत मिली है, वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत प्रदेश के 34 जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। इन शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल में 39.3 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री और उज्जैन में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुख्य शहरों का तापमान 

शहर

अधिकतम तापमान (°C)

न्यूनतम (°C)

स्थिति

रीवा

33.6

20.9

सबसे ठंडा

ग्वालियर

34.0

20.8

राहत

नौगांव

34.6

21.0

ठंडा

सतना

34.2

23.5

ठंडा

भोपाल

39.3

25.8

सामान्य गर्मी

इंदौर

39.9

26.3

गर्म

उज्जैन

41.0

24.2

तेज गर्मी

नरसिंहपुर

42.4

24.2

सबसे गर्म

क्यों बदल रहा है मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम में यह बदलाव दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन की सक्रियता के कारण हो रहा है। एक सिस्टम मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में सक्रिय है, जबकि दूसरा ऊपरी हिस्से में बना हुआ है। इसके साथ ही पूर्वी हिस्से से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है। 10 मई से एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम फिर से बदल सकता है।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 मई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। हालांकि, 10 मई से पूरे प्रदेश में एक बार फिर गर्मी बढ़ने की संभावना है और तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। इससे लोगों को फिर से तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।

Breaking News

लोगों और किसानों के लिए सलाह

  • आंधी-बारिश के दौरान खुले में न रहें।
  • बिजली गिरने से बचाव के उपाय अपनाएं।
  • किसान फसल को सुरक्षित रखें, ओलावृष्टि की संभावना।
  • गर्मी वाले जिलों में पानी ज्यादा पिएं और धूप से बचें।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts