Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Animal ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड... गदर 2, टाइगर 3, पठान को छोड़ा पीछे; जानें पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन

Follow on Google News
Animal ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड... गदर 2, टाइगर 3, पठान को छोड़ा पीछे; जानें पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नॉन-हॉलीडे होने के बाद भी शुक्रवार की रात सिनेमाघरों में दर्शकों की काफी भीड़ देखने को मिली। रणबीर की एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। एनिमल ने फर्स्ट डे कलेक्शन के मामले में गदर 2, सलमान की टाइगर 3 और शाहरुख की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है।

एनिमल ने पहले दिन छापे इतने करोड़

गैंगस्टर फिल्म 'एनिमल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया है। रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श के मुताबिक, रणबीर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 63.80 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। फिल्म ने हिंदी वर्जन में ही 54.75 करोड़ रुपए की कमाई की।

टॉप 5 फिल्मों में हुई शामिल

रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ हिंदी भाषा में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है। इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म शाहरुख खान की जवान है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 65 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कलेक्शन किया था। वहीं, कमाई के मामले में 'एनिमल' साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर गदर 2, टाइगर 3 और पठान के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि गदर 2 ने पहले दिन 40.10 करोड़, सलमान की टाइगर 3 ने 44 करोड़ और शाहरुख खान की पठान ने 57 करोड़ कमाए थे।

अलग-अलग लुक में नजर आए रणबीर

इस फिल्म में रणबीर गैंगस्टर के किरदार में नजर आए। फिल्म में उनके एक्शन्स सीन बहुत खतरनाक हैं। रणबीर 6 अलग-अलग लुक में नजर आए। इसमें बाप-बेटे के बीच रिश्ते को फिल्माया गया है। फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में रणबीर कपूर बचपन से लेकर जवानी और बुढ़ापे तक के रोल में नजर आए हैं।

फिल्म की स्टार कास्ट

इस फिल्म को संदीप रेड्डी वंगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, बॉबी देओल (विलेन), अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा प्रेम चोपड़ा, तृप्ति डिमरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। (इनपुट – विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- पॉपुलर स्टार की लिस्ट में Salman को नहीं मिली जगह, इस एक्टर ने पछाड़ा, जानें IMDb का रिपोर्ट कार्ड
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts