Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

FIH Pro League :भारत की पाकिस्तान पर 7-1 से एकतरफा जीत, अलग- अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में भारत एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन इसके बाद लगातार सात गोल दागकर शानदार वापसी की और पाकिस्तान को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया।
भारत की पाकिस्तान पर 7-1 से एकतरफा जीत, अलग- अलग खिलाड़ियों ने दागे गोल

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने FIH प्रो लीग में दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7-1 से मात दी। मुकाबला शुक्रवार रात लंदन में खेला गया जहां। टीम इंडिया इस मैच में जहां एक समय 0-1 से पीछे चल रही थी। हालांकि भारतीय टीम के दमदार वापसी के दम पर टीम ने एक- एक कुल 7 गोल कर दिए और पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में मात दी। 

इन खिलाड़ियों ने किए गोल

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच में टीम इंडिया के लिए 7 गोल करने में कई अलग- अलग खिलाड़ियों का योगदान रहा। जिनमें सुखजीत सिंह ने 20वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 26वें मिनट हार्दिक सिंह ने 34वें मिनट, जुगराज सिंह, अभिषेक 41वें मिनट, राजकुमार पाल 44वें मिनट और दिलप्रीत सिंह ने 54वें मिनट ने एक- एक गोल दागे। जबकि विपक्षी टीम पाकिस्तान के लिए इकलौता गोल अबू महमूद ने 13वें मिनट में किया। टीम इंडिया का अगला मैच रविवार को लंदन में खेला जाएगा जहां टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। 

Featured News

PAK का पेनल्टी गोल के जरिए खुला खाता

पाकिस्तान के लिए 13वें मिनट में अबू महमूद के  पेनल्टी कॉर्नर पर किए गोल से बढ़त मिली। जिससे टीम काफी कॉन्फिडेंस में नजर आई हालांकि भारत के खिलाड़ियों ने इसका जवाब दिया। 20 वें मिनट में सुखजीत सिंह ने हरमनप्रीत सिंह की पेनल्टी पर आई गेंद को डिफ्लेक्ट कर स्कोर 1-1 कर बराबर किया। जिसके बाद भारत ने मुड़कर नहीं और लगातार एक के बाद एक कुल 7 गोल गोलपोस्ट में दागे।

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप में पैसों की होगी बारिश: 8 हजार करोड़ से ज्यादा की प्राइज मनी, विजेता को कितने करोड़ मिलेंगे?

हाफ टाइम तक भारत 2-1 से आगे था

मुकाबले के हाफ टाइम तक टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 2-1 से  बढ़त हासिल की। मुकाबले के 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया और टीम का स्कोर 2-1 पर लाया। जबकि मैच के तीसरे क्वार्टर में भारत ने अपने शानदार खेल जारी रखा और विपक्षी टीम को एक भी बार गोल करने का मौका नहीं दिया। 34वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक पर हार्दिंक सिंह ने गोल किया। इसके बाद पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर फेल होने पर जवाबी हमले में जुगरज सिंग ने चौथा गोल किया। 

भारत के तीन गोल फील्ड प्ले से

शुक्रवार रात खेले गए मुकाबले में भारत एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन इसके बाद लगातार सात गोल दागकर शानदार वापसी की और पाकिस्तान को पूरी तरह मुकाबले से बाहर कर दिया। भारत ने सात में से तीन गोल फील्ड प्ले से किए, जबकि बाकी गोल पेनल्टी कॉर्नर और अन्य मौकों पर आए। जिसने भारत को मजबूत पकड़ दिलाई।

यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 : 5 लाख आबादी वाले देश ने रचा इतिहास, पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहुंचा केप वर्डे

पॉइंट्स टेबल में क्या है स्थिति

मैच में भारतीय टीम का दबदबा आंकड़ों में भी साफ दिखा। भारत ने 36 बार सर्कल पेनिट्रेशन किए और 13 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 18 सर्कल पेनिट्रेशन और 6 पेनल्टी कॉर्नर तक ही सीमित रहा। इस जीत के साथ भारत 15 मैचों में 17 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गया। जिसमें 4 ड्रॉ और 4 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पाकिस्तान लीग स्टेज में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है और यह तीसरी बार है जब उसे प्रो लीग में एक मैच में सात गोल खाने पड़े हैं।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts