फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी के भाव में आई बंपर उछाल, सोने में 8 हजार की तेजी, चांदी का भाव 5 हजार तक बढ़ा

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन में सोने-चांदे के दामों में अच्छी उछाल देखी जा रही है। जहां इस हफ्ते सोना-चांदी के दाम में काफी बढ़त देखने को मिली। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत हफ्तेभर में 8,059 रुपए (6.63%) बढ़कर 1,29,584 रुपए पर पहुंच गई। जबकि पिछले हफ्ते के आखिरी दिन (10 अक्टूबर) तक कीमत ₹1,21,525 पर थी।
वहीं, चांदी की दामों में इस दौरान सोने के मुकाबले कम तेजी दिखी। 10 अक्टूबर को चांदी का भाव ₹1,64,500 प्रति किलोग्राम था, जो 17 अक्टूबर तक 4,730 रुपए (2.87%) बढ़कर ₹1,69,230 तक पहुंच गया। वहीं 14 अक्टूबर को चांदी ₹1,78,100 का भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था।
इस साल कितने महंगे हुए सोना-चांदी
इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपए (70.14%) बढ़ी है। दूसरी ओर 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,29,584 रुपए हो गया है। चांदी के भाव में भी इस दौरान 83,213 रुपए (96.74%) तक बढ़त दर्ज की गई। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,69,230 रुपए प्रति किलो हो गई है।
तीन बड़े फैक्टर्स जिससे सोने के भाव में तेजी आई
देशबर में सितंबर महीने से ही कई त्योहारों की शुरुआत हुई है। फेस्टिव डेज के मद्देनजर लोगों ने सोने-चांदी खरीदने के साथ ही इसमें निवेश करना शुरू कर दिया हैं। दीपावली 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी और आज धनतेरस है ऐसे में लोग आज के शुभ मुहुर्त का फायदा उठाकर जमकर सोने-चांदी की खरीददारी करेंगे जिसस इसके भाव में और तेजी आएगी।
नीचे दिए गए तीन फेक्टर्स जो बताएंगे सोने के भाव में आई तेजी की वजह
- फेस्टिव सीजन डिमांड: दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इससे बायिंग इंटरेस्ट मजबूत हो गया है, भले ही हाई प्राइसेस की वजह से क्वांटिटी कम हो।
- जियोपॉलिटिकल टेंशन: मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल और ट्रेड वॉर की चिंताओं के कारण निवेशक सोना खरीद रहे हैं। अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता है।
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।
चांदी की कीमत बढ़ने के 3 कारण
- सोने की तरह दिवाली जैसे त्योहारों की वजह से चांदी की मांग बढ़ी है।
- रुपए की कमजोरी के कारण चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल जैसे उद्योगों में चांदी की मांग बढ़ी है।



















