Fateh Teaser : जो आया है, वो जाएगा... सृष्टि के नियम के पालन में कत्लेआम मचाएंगे सोनू सूद, खून-खराबे से भरा फतेह का टीजर हुआ रिलीज

Fateh Teaser : जो आया है, वो जाएगा... सृष्टि के नियम के पालन में कत्लेआम मचाएंगे सोनू सूद, खून-खराबे से भरा फतेह का टीजर हुआ रिलीज
एंटरटेनमेंट डेस्क। सोनू सूद बॉलीवुड के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लंबे वक्त से अपनी अपकमिंग फिल्म फतेह की चर्चा के बीच आज फिल्म का धांसू टीजर रिलीज कर दिया है। फतेह के टीजर से पता चलता है कि सोनू सूद इस फिल्म में कत्लेआम मचाने वाले हैं। इस फिल्म को खुद सोनू सूद ने डायरेक्ट किया है। एक दिन पहले ही एक्टर ने फिल्म का पोस्टर रिलीज कर टीजर की जानकारी दी थी।

50 लोगों के कातिल हैं सोनू

सोनू सूद की एक्शन ड्रामा फिल्म फतेह का टीजर 1 मिनट 40 सेकेंड का है। फिल्म में सोनू, फतेह का किरदार निभा रहे हैं। टीजर की शुरुआत वॉयस ओवर से होती है, फतेह तुमने 40... इतने में फतेह बोल पड़ते हैं और कहते हैं... 40 नहीं 50... इसके बाद फिर से आवाज आती है... 50 लोगों को मौत के घाट उतारा है, तुम्हें कुछ कहना है। इस पर फतेह बोलते हैं... भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। SONU SOOD FILM FATEH TEASER OUT

एक्शन से भरपूर होने वाली है फिल्म

सोनू सूद एक-एक कर बदमाशों को शूट करते दिखाई दे रहे हैं। इस फिल्म में वे बंदूकों से अंधाधुंध गोलीबारी करके दुश्मनों का सफाया करते हुए दिखाई देंगे। दूसरी ओर जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी। जैकलीन की भी एक झलक देखने को मिली है जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। इस एक लुक में एक्ट्रेस डरी और सहमी हुई दिखाई दे रही है।

फिल्म के बारे में जानें

सोनू सूद अपनी फिल्म फतेह के सेट से कई तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा था, 'फतेह मेरे लिए स्पेशल और निजी फिल्म है। यह उन युथ को श्रद्धांजलि देती है जो कई तरह से साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्म की शूटिंग बहुत पहले ही पूरी हो चुकी है। फिल्म अपने पोस्ट प्रोडक्शन फेस में चल रही है। ये भी पढ़ें - Amitabh Bachchan Health News : अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की खबरें निकली फेक, एकदम ठीक हैं बिग-बी; सचिन तेंदुलकर संग एंजॉय किया ISPL
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts