Amitabh Bachchan Health News : अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की खबरें निकली फेक, एकदम ठीक हैं बिग-बी; सचिन तेंदुलकर संग एंजॉय किया ISPL

Follow on Google News
Amitabh Bachchan Health News : अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी की खबरें निकली फेक, एकदम ठीक हैं बिग-बी; सचिन तेंदुलकर संग एंजॉय किया ISPL
एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी होने की खबर फेक निकली है। ठाणे के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में उन्होंने शुक्रवार रात माझी मुंबई और टाइगर्स ऑफ कोलकाता के बीच इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) का अंतिम मैच देखा। इस दौरान खुद बिग बी ने इन खबरों को फर्जी बताया। स्टेडियम से बाहर निकलते वक्त अमिताभ ने कहा कि वे ठीक हैं और एकदम फिट हैं। उनके साथ क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिषेक बच्चन भी थे। दरअसल, एक दिन पहले 15 मार्च को खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन के पैर में खून का थक्का जम गया है, इस वजह से वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक्टर के एंजियोप्लास्टी की खबरें भी सामने आई थीं।

अमिताभ बच्चन बोले- फेक न्यूज

शुक्रवार (15 मार्च) रात इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) की क्लोजिंग सेरेमनी थी। इस समारोह में अमिताभ बच्चन बेटे अभिषेक के साथ पहुंचे थे। उनके बाहर निकलने पर पैपराजी ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। पहले तो एक्टर ने हाथ से इशारा किया कि सब कुछ ठीक है और फिर झुककर कहा- फेक न्यूज। इसके बाद अमिताभ ने सिर हिलाया और चले गए।

एक दिन पहले आई थी एंजियोप्लास्टी की खबर

शुक्रवार की सुबह खबर आई थी कि, अमिताभ बच्चन की तबीयत ठीक नहीं है। 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही दावा किया जा रहा था कि, कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उनके पैर में खून का थक्का जम गया था। शुक्रवार तड़के अमिताभ बच्चन की एंजियोप्लास्टी हुई है।

कई बार चोटिल हुए हैं एक्टर

  • 26 जुलाई 1982 को फिल्म कुली के सेट पर अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे। यह हादसा तब हुआ था, जब एक एक्शन सीन के दौरान मार्शल आर्ट ने उन्हें जोरदार मुक्का मार दिया था। जिसके बाद उनका एक्स-रे कराया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में इन्टेस्टीनल पफोर्रेशन डिटेक्ट करके डॉक्टर ने बताया कि अमिताभ के पेट में लगी चोट में अब मवाद बनने लगी है। इसके बाद एक्टर की इमरजेंसी सर्जरी हुई थी
  • फिल्म कुली के हादसे से पहले ही बिग बी को लिवर की समस्या थी और साथ ही वो अस्थमैटिक भी थे
  • 2000 में अमिताभ बच्चन को पता चला कि उन्हें हेपेटाइटिस बी है। जब कुली सेट पर हुए हादसे के बाद उन्हें खून की जरूरत पड़ी तो ब्लड डोनर की भीड़ लग गई थी। 200 डोनर के जरिए उन्हें 60 बोतल खून चढ़ाया गया था। जिसमें से एक हेपेटाइटिस बी से संक्रमित व्यक्ति का खून बिग बी को चढ़ा दिया गया, जिससे वे खुद भी संक्रमित हो गए थे।
  • 2018 में भी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान उन्हें कंधे पर चोट लग गई थी।
  • साल 2022 में अमिताभ ने दिवाली से ठीक पहले अपने पैर की नस कटने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।
  • 2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 के सोट पर भी एक्टर के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी।
amitabh bachchan injured during kuli film shooting

क्या होता है एंजियोप्लास्टी सर्जरी में

डॉक्टर के अनुसार, एंजियोप्लास्टी एक प्रक्रिया है जिसमें मरीज की आर्टरीज से ब्लॉकेज को हटाया जाता है। इसमें सबसे पहले ब्लड वैसल्स में एक बैलून घुसाया जाता है और उससे आर्टरीज को चौड़ा किया जाता है। यह बैलून एक पतली कैथेडर की नली पर लगा दिया जाता है और उसे फूलाकर आर्टरीज के रास्ते को साफ किया जाता है। जिससे आर्टरीज में ब्लड फ्लो के लिए रास्ता मिल सके। ये भी पढ़ें- 81 साल के अमिताभ बच्चन की हुई एंजियोप्लास्टी, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है हालत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts