मशहूर साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत, फंदे पर लटका मिला शव; मामले की जांच में जुटी पुलिस

Follow on Google News
मशहूर साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत, फंदे पर लटका मिला शव; मामले की जांच में जुटी पुलिस
एंटरटेनमेंट डेस्क। साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर मलयालम फिल्म और टीवी सीरियल एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन की अचानक मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को एक्ट्रेस का शव तिरुवनंतपुरम में उनके किराए के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला है। परिवार के लोगों ने देखा कि उनके कमरे का गेट काफी वक्त से बंद था, जब दरवाजा खोला तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिलीं।

परिवार के सदस्यों को ऐसे हुआ शक

रेन्जुशा मेनन के परिवार के सदस्यों का कहना है कि सोमवार सुबह जब हम उठे तो काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आई। जब एक्ट्रेस ने दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खोला, तो परिवार के सदस्यों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे तो वह फंदे पर लटकी हुई मिलीं।

कई फिल्मों और टीवी शोज में किया काम

साउथ एक्ट्रेस रेन्जुशा मेनन एक पॉपुलर एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया था। रेन्जुशा मेनन मूल रूप से तिरुवनंतपुरम के कोच्चि की रहने वाली थीं। वह महज 35 साल की थीं। उन्होंने इंडस्ट्री में बतौर एंकर कदम रखा था। इसके अलावा एक्ट्रेस 'सिटी ऑफ गॉड', 'मेरिककुंडोरु कुंजाडु' जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं। टीवी सिरीयल्स के साथ-साथ वह सेलिब्रिटी कुकरी शो 'सेलिब्रिटी किचन मैजिक' में भी बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। आखिरी बार उन्हें 'आनंदरागम' में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौत के पीछे का कारण क्या है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में हर पहलुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। रेन्जुशा मेनन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (इनपुट - विवेक राठौर) ये भी पढ़ें- F.R.I.E.N.D.S. स्टार मैथ्यू पेरी का निधन, घर में मिली एक्टर की डेड बॉडी; बाथटब में डूबकर हुई मौत!
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts