Ameen Sayani : मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। मशहूर रेडियो प्रस्तोता अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अमीन सयानी के बेटे राजिल सयानी ने उनकी मौत की पुष्टि की। उनके बेटे के अनुसार, अमीन सयानी को मंगलवार शाम करीब छह बजे दक्षिण मुंबई स्थित घर पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के एक घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कई बीमारियों से जूझ रहे थे अमीन
अपनी आवाज के जादू से सदियों तक लोगों को दीवाना बनाने वाले अमीन सयानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमीन सयानी कुछ समय से हाई ब्लड प्रेशर और उम्र संबंधी अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्होंने पिछले 12 सालों से पीठ दर्द की भी शिकायत की थी, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने के लिए वॉकर का उपयोग करना पड़ता था।
हार्ट अटैक के कारण हुई मौत
दिवंगत अमीन सयानी के बेटे ने अपने पिता की मौत की पुष्टि की। बेटे ने बताया कि अमीन सयानी को मंगलवार को घर पर शाम 6.00 बजे सीने में दर्द उठा। जिसके बाद उन्हें फ़ौरन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर इलाज के एक घंटे बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मृत्यु की वजह हार्ट अटैक बताई है।रेडियो सेंसेशन थे अमीन सयानी
अमीन सयानी एक प्रसिद्ध भारतीय टॉक शो के होस्ट थे। जिन्होंने कई दशकों तक लोगों पर अपनी आवाज का जादू चलाया। उनका शो "बिनाका गीतमाला", जो लगभग 42 सालों तक रेडियो सीलोन और बाद में ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित हुआ। लोग हर हफ्ते उन्हें सुनने का बेसब्री से इंतजार करते थे।





















