Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

परिवार की अंतिम नींद!सूरजपुर में तीन लोगों की दम घुटने से मौत, कोयले का धुआं बना कारण

सूरजपुर, छत्तीसगढ़ में एक परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत। पति-पत्नी और उनकी चार साल की बेटी को ठंड से बचने के लिए कमरे में कोयला जलाने के दौरान जहरीले धुएं ने मौत की नींद सुला दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे और जांच जारी है।
सूरजपुर में तीन लोगों की दम घुटने से मौत, कोयले का धुआं बना कारण
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कोट चन्दरपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची शामिल हैं।

    जानें पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है- कवल सिंह (28 साल), कुंती (25 साल), उनकी चार साल की बच्ची। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में पत्थर कोयला जलाया और उसी कमरे में सो गए। कमरे में खिड़की या रोशनदान नहीं होने के कारण धुआं बाहर नहीं निकला। इससे कमरे में जहरीला धुआं भर गया और तीनों की मौत हो गई।

    कोयला के धुंए से घुटा दम

    घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि सिगड़ी में कोयला जलाने से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण दम घुटने से यह हादसा हुआ।

    गांव में पसरा मातम

    हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिवार के परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts