PlayBreaking News

भिंड में नकली नोटों का धंधा: पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा के नकली नोटों के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Follow on Google News
भिंड में नकली नोटों का धंधा: पुलिस ने 10 लाख से ज्यादा के नकली नोटों के साथ 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
प्रदेश में नकली नोटों का प्रचलन नहीं थम रहा है। इसी बीच भिंड जिले में आज साइबर टीम और अमायन थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को 10 लाख 5 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 कलर प्रिंटर, नकली नोट का कागज और कटर मशीन बरामद की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। ये भी पढ़ें: ग्वालियर में पकड़ाया 1 करोड़ का गांजा : केले के ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था आगरा, 3 तस्कर गिरफ्तार

नोटों के साथ 3 आरोपी पकड़ाएं

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि अमायन थाना के गांव के मोड़ पर कुछ लोग नकली नोटों का आदान-प्रदान करने के लिए खड़े हैं। सूचना पर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह यादव और साइबर सेल की टीम पुलिस बल के साथ लग गई। पुलिस को मुखबिर के बताए स्थान पर 3 लोग दिखे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। ये भी पढ़ें: प्यार की कोई उम्र नहीं होती! 67 की महिला पर आया 28 साल के युवक का दिल, लिव इन रिलेशन में रहने के लिए पहुंचे ग्वालियर कोर्ट

30 हजार के बदले 5 लाख के नकली नोट

पुलिस ने आरोपियों के पास से 10 लाख 5 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वे लंबे समय से नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। 30 हजार असली नोटों के बदले 5 लाख के नकली नोट देते हैं। ये नोट 2000 और 200 के होते हैं। डिमांड पर 500 का नोट भी छापे जाते हैं। एसपी ने बताया कि नकली नोटों की गड्डी में आरोपित कुछ असली नोट मिलाकर उनको गुजरात तक सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस आरोपितों से जुड़े पूरे रैकेट के बारे में पड़ताल कर रही है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts