PlayBreaking News

GenZ वाला Selfie Video!PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो हुआ Restrict, फेसबुक पर मचा बवाल, Meta ने बताई पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GenZ से जुड़े फेसबुक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। कुछ समय तक वीडियो पर भारत में उपलब्ध नहीं होने का मैसेज दिखा, जिसके बाद ब्लॉक किए जाने की चर्चा शुरू हुई। हालांकि अब जानकारी सामने आई है कि यह किसी कार्रवाई का मामला नहीं बल्कि तकनीकी समस्या थी।
Follow on Google News
PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो हुआ Restrict, फेसबुक पर मचा बवाल, Meta ने बताई पूरी
PM मोदी का GenZ वीडियो विवाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक वीडियो को लेकर उठे विवाद पर अब स्थिति साफ होती नजर आ रही है। PM मोदी ने युवाओं यानी GenZ को संबोधित करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो कुछ घंटों के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई नहीं दे रहा था। वीडियो पर कानूनी अनुरोध के कारण उपलब्ध नहीं होने का संदेश दिखने के बाद कई सवाल उठे। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फेसबुक ने जानबूझकर इस वीडियो को ब्लॉक नहीं किया था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह समस्या आई और बाद में वीडियो को दोबारा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया।

कुछ घंटों में सामने आया सच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के GenZ वीडियो को लेकर फेसबुक पर मचे विवाद ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू कर दी। दावा किया जा रहा था कि फेसबुक ने भारत में PM मोदी के वीडियो को रोक दिया था। वीडियो खोलने पर कुछ यूजर्स को कानूनी अनुरोध के कारण यह सामग्री आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है, ऐसा संदेश दिखाई दे रहा था। हालांकि अब सामने आई जानकारी के अनुसार यह किसी तरह की सेंसरशिप या रोक नहीं थी बल्कि प्लेटफॉर्म की तकनीकी परेशानी थी।

कुछ घंटों तक नहीं दिखा पीएम मोदी का वीडियो

दरअसल, PM मोदी ने युवाओं से जुड़ने के लिए अपना पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने GenZ को संबोधित किया था और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार की सख्त कार्रवाई का जिक्र किया था। मंगलवार तड़के करीब 1:25 बजे कुछ यूजर्स को यह वीडियो देखने में परेशानी हुई। वीडियो के साथ दिख रहे विकल्प में कानूनी अनुरोध के कारण कंटेंट उपलब्ध नहीं होने का संदेश दिखाई दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई कि क्या फेसबुक ने प्रधानमंत्री के वीडियो को भारत में ब्लॉक कर दिया है।

ये भी पढ़ें: NEET Protest: बिहार और असम सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का किया ऐलान

मेटा पर उठे सवाल, बीजेपी ने जताई नाराजगी

वीडियो विवाद सामने आने के बाद बीजेपी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई। महाराष्ट्र BJP की प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी प्रीति गांधी ने फेसबुक की आलोचना करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने युवाओं से संवाद के लिए वीडियो जारी किया था लेकिन कुछ समय के लिए भारतीय यूजर्स उसे नहीं देख पाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर किसी कंटेंट को सीमित करने का फैसला किस आधार पर लिया गया।

तकनीकी समस्या बनी वजह

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फेसबुक ने PM मोदी के वीडियो को हटाया या ब्लॉक नहीं किया था। यह केवल एक तकनीकी गड़बड़ी थी, जिसकी वजह से कुछ समय के लिए वीडियो तक पहुंच प्रभावित हुई। वीडियो अभी भी फेसबुक पर मौजूद है और सभी यूजर्स इसे देख सकते हैं। कंपनी की तरफ से किसी आधिकारिक प्रतिबंध की पुष्टि नहीं की गई है। कुछ घंटों बाद वीडियो सामान्य रूप से उपलब्ध हो गया।

कानूनी अनुरोध वाले मैसेज ने बढ़ाया विवाद

इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा उस मैसेज को लेकर हुई, जिसमें लिखा था कि कानूनी अनुरोध के कारण यह मीडिया आपके क्षेत्र में उपलब्ध नहीं है। हालांकि इस नोटिस में यह साफ नहीं किया गया था कि किस कानून या किस संस्था के अनुरोध पर यह संदेश दिखाया गया। यही वजह रही कि लोगों के बीच भ्रम बढ़ गया और सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

ये भी पढ़ें: Paper Leak Bill 2026: संसद में आज संशोधन बिल पर चर्चा, पेपर लीक रोकने के लिए कानून होगा और सख्त

पेपर लीक कार्रवाई से जुड़ा PM मोदी का वीडियो

PM मोदी के इस वीडियो में पेपर लीक के खिलाफ सरकार की तैयारियों का जिक्र था। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं के हित में कदम उठाने की बात कही थी। वीडियो कुछ समय के लिए नहीं दिखने के बाद इसे पेपर लीक मुद्दे से जोड़कर भी देखा गया लेकिन अब साफ हो गया है कि मामला किसी राजनीतिक या कानूनी कार्रवाई का नहीं था।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts