PlayBreaking News

कंटेंट क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले!Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!

Facebook के Creator Fast Track Program को लेकर क्रिएटर्स के बीच जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। Meta की इस पहल के तहत Facebook कंटेंट क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने, ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच बनाने और स्थिर कमाई का अवसर दे रहा है।
Follow on Google News
Facebook से हजारों डॉलर कमाने का मौका, हर कोई कर रहा अप्लाई!
Ai Generated
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाकर कमाई करने का सपना अब और आसान होता दिख रहा है। Meta के तहत आने वाला Facebook अब Creator Fast Track Programलेकर आया है, जो खास तौर पर क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और स्थिर कमाई का मौका देने के लिए डिजाइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें: Facebook Search History: कोई नहीं देख पाएगा आपकी सर्च हिस्ट्री, फेसबुक यूजर्स इस आसान तरीके से करें डिलीट

    इस पहल का मकसद है कि नए और पुराने दोनों तरह के क्रिएटर्स को शुरुआती समय में बेहतर सपोर्ट मिले, ताकि वे अपनी ऑडियंस जल्दी बना सकें और प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहकर कमाई शुरू कर सकें।

    यह भी पढ़ें: Facebook New Features : अब WhatsApp की तरह फेसबुक मैसेंजर में भी सिक्योर रहेगा मैसेज, इसमें आए कई धांसू फीचर्स

    Creator Fast Track Program क्या करता है?

    यह प्रोग्राम उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है जो या तो नए हैं या लंबे समय से एक्टिव नहीं रहे हैं। इसके तहत योग्य कंटेंट को ज्यादा रीच दी जाती है, रील्स और अन्य पोस्ट को प्रमोट किया जाता है, क्रिएटर्स को ऑडियंस तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती हैऔर तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट का लाभ मिलता है। सीधे शब्दों में कहें तो यह एक तरह का ग्रोथ बूस्टर है, जो कंटेंट को सही ऑडियंस तक पहुंचाने में मदद करता है।

    इससे कितनी कमाई हो सकती है?

    कमाई पूरी तरह आपके फॉलोअर्स और एंगेजमेंट पर निर्भर करती है। अनुमान के अनुसार अगर आपके पास लगभग 1 लाख या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने करीब 1,000 डॉलर तक कमा सकते हैं। इसके अलावा जिनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, उनकी कमाई 3,000 डॉलर तक पहुंच सकती है। 

    इसके अलावा, इस प्रोग्राम में शामिल होने के बाद क्रिएटर्स को Facebook Content Monetization का एक्सेस भी मिल जाता है, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी कमाई जारी रखने के अवसर रहते हैं।

    Meta का क्रिएटर इकोनॉमी पर फोकस

    Meta लगातार क्रिएटर इकोनॉमी में निवेश बढ़ा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  साल 2025 में लगभग 3 बिलियन डॉलर क्रिएटर्स को दिए गए, जो पिछले साल की तुलना में करीब 35% ज्यादा है। जिसकी कुल कमाई का लगभग 60% हिस्सा Reels से आया और फोटो, स्टोरी और टेक्स्ट पोस्ट से भी अच्छी कमाई हुई। अब 10,000 डॉलर से ज्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स की संख्या में 30% से अधिक बढ़ोतरी देखी गई। 

    सिर्फ वीडियो ही नहीं, कंटेंट से करो कमाई

    पहले जहां कमाई का फोकस सिर्फ वीडियो पर था, अब Facebook ने इसे और व्यापक बना दिया है। अब क्रिएटर्स शॉर्ट वीडियो (Reels), लॉन्ग वीडियो, फोटो पोस्ट, स्टोरीज और टेक्स्ट कंटेंट जैसे फॉर्मेट्स से भी पैसे कमा सकते हैं।

     नए मैट्रिक्स से मिलेगा बेहतर कंट्रोल

    Facebook ने क्रिएटर्स को अपनी परफॉर्मेंस समझने के लिए कुछ नए टूल भी दिए हैं-

    • Qualified Views: कौन-से व्यूज से कमाई हो रही है।
    • Earnings Rate: हर 1,000 व्यू पर कितनी इनकम हो रही है।
    • Non-Qualified Views: किन व्यूज से कमाई नहीं हो रही और क्यों।

    इस प्रोग्राम से कैसे जुड़ें?

    फिलहाल यह प्रोग्राम सभी के लिए ओपन नहीं है और इनवाइट-आधारित है। हालांकि, इच्छुक क्रिएटर्स-

    • अपने मोबाइल में Facebook ऐप खोलें
    • Professional Dashboard पर जाएं
    • Monetization टैब में Content Monetization सेक्शन खोजें
    • Interest Form भरकर अपनी रुचि दर्ज करें।

    इसके बाद उन्हें भविष्य में इस प्रोग्राम के लिए चुने जाने का मौका मिल सकता है।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts