Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दमोह में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो महिलाएं समेत 3 की मौत, 11 की हालत गंभीर; घर में होता था पटाखे बनाने का काम

Follow on Google News
दमोह में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो महिलाएं समेत 3 की मौत, 11 की हालत गंभीर; घर में होता था पटाखे बनाने का काम
दमोह। शहर में मंगलवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। हादसे में तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। इस अवैध फैक्ट्री में काम कर रहे करीब 11 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बारूद की चपेट में आने से एक मजदूर का शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया। ये हादसा शहर के फुटेरा वार्ड नंबर दो में दोपहर लगभग 1 बजे हुआ है।

धमाके से आसपास के घरों की दीवारों में आई दरार

जानकारी के अनुसार, यहां के एक घर में पटाखे बनाने का काम होता था। घर किसी गुप्ता परिवार का बताया जा रहा है। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घरों के शीशे चटक गए और दीवारों में दरार आ गई। पास में रहने वाले प्रमोद, भुजबल, अरविंद ने बताया कि धमाके के बाद घर हिल गए। बुजुर्ग घबरा गए। दीवारें और छत में दरार आ गई। देखें वीडियो...

ब्लास्ट में ये हुए घायल

घायलों में उमा (22), रचना (50), पुष्पा (45), आरती (30), रामकली (47), हेमलता (50), विमला (40), सुशीला (39), नेहा (45), विनीता (43), रिंकी (32), मोहनी (35) और एक अज्ञात बताए गए हैं। जिनमें से 3 की मौत बताई जा रही है। [caption id="attachment_93540" align="aligncenter" width="720"] हादसे का शिकार लोगों की लिस्ट।[/caption]

लोगों का लगा हुजूम

घटना के बाद लोगों का हुजूम लग गया और सूचना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड वाहन, एंबुलेंस पहुंच गए। मौके पर बारूद की गंध के बीच टूटे हुए घर से मलबा उठाने का काम शुरू किया गया और एक-एक कर घायलों को निकाल कर जिला अस्पताल भेजा गया।

घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच : एसपी

मौके पर पहुंचे दमोह एसपी सुनील तिवारी ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच करवाई जा रही है। पुलिस लाइसेंस वाली फैक्ट्रियों की मॉनिटरिंग करती है, लेकिन यह अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाई जाएगी। देखें वीडियो...

एसपी-कलेक्टर मौके पर

मौके पर दमोह एसपी सुनील कुमार तिवारी, कलेक्टर मयंक अग्रवाल के अलावा पुलिस बल, प्रशासन, नगर पालिका का अमला मौजूद है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में बारूद हो सकता है, जिससे फिर से धमाका होने की संभावना है। फिलहाल मलबे से घायलों को निकाला जा रहा है। फैक्ट्री संचालक का नाम अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता बताया जा रहा है। देखें वीडियो... (इनपुट- प्रबल सोनी और धीरज जॉनसन) मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts