PlayBreaking News

Exit Poll 2023 : MP-CG में कांटे की टक्कर, राजस्थान में कांग्रेस का किला ढहने का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल

Follow on Google News
Exit Poll 2023 : MP-CG में कांटे की टक्कर,  राजस्थान में कांग्रेस का किला ढहने का अनुमान; जानें अन्य राज्यों का हाल
Exit Polls Result 2023 : देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों को लेकर मतदान खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिजोरम, में मतदान पहले ही पूरा हो चुका है। गुरुवार (30 नवंबर) को आखिरी राज्य तेलंगाना में भी वोटिंग खत्म हो गई है। चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को सामने आएंगे। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर एग्जिट पोल भी सामने आने लगे हैं... हालांकि इस बार लगभग आधा दर्जन एजेंसियों और कई न्यूज चैनलों ने चुनावों को लेकर अपने सर्वे किए हैं, लेकिन सभी के अलग-अलग अनुमान आ रहा है। अगर इन सर्वे के औसत की बात करें तो एमपी, राजस्थान में इस बार बीजेपी, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही है।

Poll of Polls एग्जिट पोल में राज्यों के नतीजे

मध्य प्रदेश : – भाजपा: 125 सीट – कांग्रेस: 102 सीट – अन्य: 3 सीट राजस्थान: – भाजपा: 111 सीट – कांग्रेस: 76 सीट – अन्य: 12 सीट छत्तीसगढ़: – भाजपा: 38 सीट – कांग्रेस: 50 सीट – अन्य: 2 सीट तेलंगाना: – कांग्रेस: 60 सीट – बीआरएस: 48 सीट – एआईएमआईएम: 6 सीट – भाजपा: 5 सीट – अन्य: 0

मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल

  • रिपब्लिक -मैट्रिज के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा।
  • जन की बात के अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 100-123 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 102-125 सीटें मिल सकती हैं। अन्य की झोली में 0-5 सीटें जा सकती हैं।
  • टुडेज चाणक्या के अनुमान के मुताबिक भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल कर सकती है। पार्टी को 151 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस महज 74 सीटों पर सिमट सकती है। अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल

  • जन की बात के एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।
  • रिपब्लिक और मैट्रिज के अनुमान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
  • टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान में कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।

राजस्थान के एग्जिट पोल

  • जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।
  • आज तक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।
  • रिपब्लिक पी मार्क के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार को तगड़ा झटका लगने के आसार हैं। इसके मुताबिक कांग्रेस को केवल 69-91 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 105-125 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-15 सीटें जाएंगी।

तेलंगाना के एग्जिट पोल

  • जन की बात के एग्जिट पोल में 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।
  • इंडिया टीवी सीएनएक्स के अनुमान के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।

मिजोरम के एग्जिट पोल

इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।

किस राज्य में कौन से दल में टक्कर

  • मध्य प्रदेश में बीजेपी बनाम कांग्रेस
  • छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बनाम बीजेपी
  • राजस्थान में कांग्रेस बनाम बीजेपी
  • तेलंगाना में बीआरएस बनाम कांग्रेस बनाम बीजेपी
  • मिजोरम में एमएनएफ बनाम कांग्रेस बनाम बीजेपी

किस राज्य में किसकी सरकार ?

  • मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बीजेपी सरकार
  • छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार
  • राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार
  • तेलंगाना में सीएम केसीआर के नेतृत्व में बीआरएस सरकार
  • मिजोरम में सीएम जोरमथंगा के नेतृत्व में बीजेपी के सहयोग वाली एमएनएफ सरकार
ये भी पढ़ें- MP Exit Poll 2023 LIVE : मध्य प्रदेश में टाइट है फाइट… जानें एक्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts