PlayBreaking News

MP Exit Poll 2023 : मध्य प्रदेश में टाइट है फाइट... जानें एक्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार

Follow on Google News
MP Exit Poll 2023 : मध्य प्रदेश में टाइट है फाइट... जानें एक्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
MP Exit Poll 2023 : मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 17 नवंबर को हुआ था। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इस बार विधानसभा चुनाव में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 की तुलना में 1.52 प्रतिशत अधिक था। मध्य प्रदेश में सत्ता का ऊंट किस करवट बैठेगा। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बननी है या कांग्रेस इस बार सत्ता के सिंहासन पर बैठने वाली है। नतीजों से पहले एग्जिट पोल में इसकी झलक आप पहले ही देख सकते हैं....हालांकि इस बार के एक्जिट पोल अलग ही कहानी कह रहे हैं, कुछ एक्जिट पोल एमपी में बीजेपी को पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिलते हुए बता रहे हैं तो कुछ कांग्रेस को बहिनत से ज्यादा सीटें देकर हाथ के पंजे की सरकार बनवा रहे हैं.... जन की बात के सर्वे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच कठिन फाइट है। इस सर्वे के मुताबिक एमपी में  बीजेपी को 100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटों के बीच मिल सकती हैं। अन्य के खाते में पांच सीटें जा सकती हैं। इस सर्वे का आकलन ये तय नहीं करता कि किसकी सरकार बनेगी। मैट्रिज के सर्वे के अनुसार सीधे तौर पर प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहमत के साथ सरकार बना रही है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 118 से 130 जबकि कांग्रेस को केवल 97 से 107 सीटें मिल रही हैं। अन्य के खाते में शून्य से 2 सीटें आने की उम्मीद है। अब बात तीसरे सर्वे की भी कर लेते हैं। पोल स्टार्ट का सर्वे प्रदेश में कांग्रेस को बीजेपी पर मामूली बढ़त मिलते हुए रुझान दिखा रहा है।  इस एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 106 से 116 सीटें मिलेंगी जबकि इस बार कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलेंगी। इस सर्वे में अन्य दलों और निर्दलियों को 0 से 6 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। चौथा सर्वे पोल ऑफ पोल्स का है। इसमें बीजेपी को 116 को मैजिक फिगर पाते हुए बताया जा रहा है, जबकि कांग्रेस को 11 सीटें मिल रही हैं। इसके साथ ही इस बार अन्य दलों को 3 सीटें इस सर्वेमें दी जा रही हैं।

चाणक्य के सर्वे में बीजेपी की आंधी

प्रदेश को लेकर टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में  बीजेपी की आंधी का अनुमान है। इस पोल में बीजेपी को 230 में से 151 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि कांग्रेस 74 पर समिट रही है।  चाणक्अय के सरवे के अनुसार दोनों पार्टियों की सीटों में 12 सीटें घट-बढ़ने सकती हैं। इसके अलावा अन्य दलों औऱ निर्दलियों को 5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

साल 2020 में हुआ था सत्ता का उलटफेर

मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित हो गई थी।

2018 में किसे कितने फीसदी मिले थे वोट?

साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी वोट, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी भाजपा ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को 2, समाजवादी पार्टी को 1 और निर्दलीय के खाते में 4 सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी। हालांकि ये सर्वे सटीक साबित हों, इसे लेकर अक्सर सवाल खड़े होते रहे हैं। एमपी में 2018 में हुए पिछले चुनाव में भी कई सर्वे गलत साबित हो गए थे।

मध्य प्रदेश में कितनी सीटों पर हुआ था मतदान?

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को 230 सीटों पर वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो 2018 की तुलना में 1.52 प्रतिशत अधिक था। राज्य में पिछले कुछ चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ रहा है। 2003 में यह आंकड़ा 67.25 प्रतिशत, 2008 में 69.78 प्रतिशत, 2013 में 72.13 प्रतिशत और 2018 में 75.63 प्रतिशत था। ये भी पढ़ें- भोपाल : एयरपोर्ट रोड पर हार्डवेयर दुकान में लगी आग, कई फीट ऊपर उठी लपटें… कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts