PlayBreaking News

EURO 2024 : स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, रिकॉर्ड चौथी बार जीता यूरो कप; इंग्लैंड लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल हारा

Follow on Google News
EURO 2024 : स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया, रिकॉर्ड चौथी बार जीता यूरो कप; इंग्लैंड लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का फाइनल हारा
स्पोर्ट्स डेस्क। विम्बल्डन 2024 के बाद स्पेन ने इस साल के यूरो कप पर भी कब्जा कर लिया है। स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। बर्लिन में 14 जुलाई (रविवार) को खेले गए फाइनल मुकाबले में स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इसी के साथ स्पेन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो अब सबसे ज्यादा 4 बार यूरो कप का खिताब जीतने वाला देश बन गया है। 90 मिनट के मुकाबले में स्पेन के लिए निको विलियम्स (47वें मिनट) और सब्सिट्यूट प्लेयर मिकेल ओयारजाबल ने (86वें मिनट) गोल किए। वहीं, इंग्लैंड के लिए इकलौता गोल कोल पामर (73वें मिनट) ने किया। यूरो कप में फाइनल में इंग्लैंड की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले 2020 में अपनी मेजबानी में खेले गए यूरो कप के फाइनल में उसे इटली से हार का सामना करना पड़ा था।

स्पेन ने 4 बार यूरो कप का खिताब जीता

स्पेन अब सबसे ज्यादा 4 बार यूरो कप का खिताब जीतने वाला देश बन गया है। स्पेन ने इससे पहले 1964, 2008 और 2012 में भी यूरोपियन चैम्पियनशिप अपने नाम की थी। चार खिताब के साथ स्पेन यूरो कप की सबसे सफल टीम बन गई है। वहीं जर्मनी तीन टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जर्मनी ने आखिरी बार साल 1996 में टूर्नामेंट जीता था। इंग्लैंड की बात करें तो वह लगतार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा था। इससे पहले 2020 के सीजन में उसे इटली ने खिताबी मुकाबले में हरा दिया। इंग्लैंड इस चैम्पियनशिप के 66 सालों के इतिहास में एक भी बार चैम्पियन नहीं बन पाया है।

दोनों टीमों की स्टार्टिंग-11

स्पेन की स्टार्टिंग-11 : अल्वारो मोराटा (कप्तान), उनाई सिमोन, दानी कार्वाजल, रॉबिन ले नॉर्मंड, एमेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्री, फैबियन रुइज, लेमिन यामल, दानी ओल्मो और निको विलियम्स। इंग्लैंड की स्टार्टिंग-11 : हैरी केन (कप्तान), जॉर्डन पिकफोर्ड, काइल वॉकर, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, बुकायो साका, डेक्लान राइस, कोबी मैनू, ल्यूक शॉ, जूड बेलिंगहम और फिल फोडेन। ये भी पढ़ें- Wimbledon 2024: 21 साल के कार्लोस अल्कराज ने सीधे सेटों में नोवाक जोकोविच को हराकर जीता खिताब, लगातार दूसरी बार विंबलडन जीतने वाले स्पेन के पहले खिलाड़ी बने
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts