Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : कार से टक्कर के बाद 50 फीट नीचे गिरी बस, मां-बेटे समेत 7 की मौत

Follow on Google News
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : कार से टक्कर के बाद 50 फीट नीचे गिरी बस, मां-बेटे समेत 7 की मौत
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार (3 अगस्त) रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 3-4 पलटियां खाते हुए एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई।

बस सवार 4 और कार सवार 3 लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, हादसा शनिवार-रविवार रात 12:30 बजे हुआ। सैफई में उसराहार थाना क्षेत्र में कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, उसकी स्पीड धीमी थी, लेकिन बस तेज स्पीड में थी। हादसे की जानकारी देते हुए एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि, हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई। बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20-25 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार तीन लोगों की भी मौत हो गई। कुल सात लोगों की मौत हुई है।

कैसे हुआ हादसा

बस लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही थी। तभी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 129 जिले के थाना उसराहार में शनिवार रात बस के सामने अचानक से रॉन्ग साइड पर अनियंत्रित एक कार आ गई। इससे बस और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर खंदी में पलट गई। फिलहाल मामले में FIR दर्ज कर कर ली गई है। SSP संजय कुमार शर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। वह सामने से आ रही कार को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस 50 फीट नीचे गिर गई।

बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे कार सवार

बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। कार सवार लोग कन्नौज के रहने वाले थे और राजस्थान में बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना हुआ है। इसलिए, आगे न जाकर कार सवारों ने रॉन्ग साइड कार ले ली।

हादसे में इन लोगों की मौत

कार में 6 लोग सवार थे। मां-बेटे समेत 3 की मौत हो गई। इनकी पहचान कन्नौज निवासी चंदा (65), उनके बेटे मोनू सिंह और बेटे के दोस्त सचिन के रूप में हुई है। वहीं, बस में सवार ओम प्रकाश उम्र 50 वर्ष पुत्र अशरफी निवासी भरसरीया खीरी, जिला लखीमपुर खीरी, राजू साह निवासी जायस अमेठी व एक अज्ञात की मौत हो गई। बस सवार घायल 45 यात्रियों में 5 की हालत गंभीर है। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है।
मृतक का नाम उम्र निवास स्थान
प्रद्युम्न 24 वर्ष ठिटोली तालग्राम, कन्नौज
मोनू 24 वर्ष गदहिया ऊसर तालग्राम, कन्नौज
चंदा 50 वर्ष गदहिया ऊसर तालग्राम, कन्नौज
ओम प्रकाश 50 वर्ष भरसरीया खीरी, लखीमपुर खीरी
राजू साह ज्ञात नहीं जायस , अमेठी
अज्ञात - -
ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 15 दिनों में तीसरा बड़ा हादसा, फिरोजाबाद में खड़े ट्रक में घुसी यात्रियों से भरी बस, 3 की मौत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts