Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘मैंने तो किस भी नहीं किया’, ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन पर यश ने तोड़ी चुप्पी

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही इंटीमेट सीन्स को लेकर चर्चा में है। अब एक्टर ने पहली बार इन सीन्स पर अपनी बात रखी है। यश ने कहा कि अश्लीलता गलत है और उन्होंने फिल्म में किस तक नहीं किया है। उन्होंने बताया कि सीन को एस्थेटिक तरीके से शूट करना और कहानी के इमोशन को समझना जरूरी है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में पूरी कहानी।
‘मैंने तो किस भी नहीं किया’, ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन पर यश ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म 'टॉक्सिक' के इंटीमेट सीन को लेकर सुपरस्टार यश ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

साउथ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। फिल्म का एक्शन हो या फिर इसके इंटीमेट सीन, रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। खास तौर पर फिल्म में यश के साथ नजर आने वाली अभिनेत्रियों और उनकी केमिस्ट्री की काफी चर्चा हो रही है।

फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। इनके अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और नयनतारा भी फिल्म का हिस्सा हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा तारा और कियारा के साथ यश के सीन्स की हो रही है। अब पहली बार यश ने फिल्म के इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचना पर खुलकर अपनी बात रखी है।

इंटीमेट सीन पर क्या बोले यश?

यश ने हाल ही में ‘आप की अदालत’ में फिल्म से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उनसे ‘टॉक्सिक’ के इंटीमेट सीन्स को लेकर हो रही आलोचना के बारे में सवाल किया गया। इस पर यश ने साफ कहा कि अश्लीलता गलत चीज है। उन्होंने यह भी कहा, ‘अश्लीलता गलत है। मैंने तो किस भी नहीं किया है। अगर आपने देखा होगा तो’। यश के इस बयान के बाद अब फिल्म के उन सीन्स को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है, जिनकी झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही थीं।

ये भी पढ़ें: Independence Day 2026 : लाल परेड मैदान से CM डॉ. मोहन यादव के बड़े ऐलान, 2027 होगा ‘युवा वर्ष’, रोजगार, निवेश और किसानों पर फोकस

‘सीन आकर्षक लगना ही सिनेमा का असर है’

यश ने आगे समझाया कि फिल्म में किसी भी सीन को किस तरह दिखाया जाता है, यह काफी मायने रखता है। उनके मुताबिक किसी सीन को खूबसूरती और सही तरीके से फिल्माना जरूरी होता है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार और क्रिएटर को पता होता है कि किसी सीन को किस तरह शूट करना है। बाद में जब वही सीन दर्शकों को आकर्षक लगता है तो यही सिनेमा का असर होता है। यश के मुताबिक यह फिल्म बनाने वाले क्रिएटर की अपनी आवाज और नजरिया भी होता है। यानी यश का कहना है कि किसी सीन को सिर्फ उसके एक हिस्से के आधार पर नहीं देखना चाहिए, बल्कि यह समझना जरूरी है कि उसे फिल्म की पूरी कहानी में किस मकसद से रखा गया है।

इमोशन भी कहानी का अहम हिस्सा

यश ने यह भी बताया कि ‘टॉक्सिक’ सिर्फ एक गैंगस्टर फिल्म नहीं है। फिल्म को एक खास उद्देश्य के साथ बनाया गया है और इसमें इमोशन का भी बड़ा रोल है। उनका मानना है कि जब दर्शक पूरी फिल्म देखेंगे, तब वे कहानी और फिल्ममेकर के नजरिए को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। यानी फिल्म के कुछ सीन्स को अलग से देखने के बजाय पूरी कहानी के संदर्भ में देखना ज्यादा सही होगा।

ये भी पढ़ें: वर्दी में भक्ति का रंग; डीएसपी ने किया शिव तांडव स्तोत्र का सरल हिंदी अनुवाद, एक्टर मुकेश खन्ना ने लॉन्च किया वीडियो

‘टॉक्सिक’ को मिला है A सर्टिफिकेट

‘टॉक्सिक’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है। फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मणी वसंत और नयनतारा नजर आएंगी। फिल्म में यश का डबल रोल होने की भी जानकारी सामने आई है। ‘टॉक्सिक’ का निर्माण वेंकट के. नारायण की KVN प्रोडक्शंस और यश के प्रोडक्शन बैनर Monster Mind Creations ने मिलकर किया है।

26 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

यश की यह मोस्ट अवेटेड फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। यश के फैंस लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म की कहानी, एक्शन, स्टारकास्ट और यश के किरदार को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

‘रामायण’ में भी दिखेंगे यश

‘टॉक्सिक’ के अलावा यश इस साल एक और बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। वह ‘रामायण 1’ में रावण का किरदार निभाएंगे। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद यश के रावण वाले लुक और किरदार को फैंस की तरफ से काफी पसंद किया गया था। ‘रामायण 1’ भारत में 8 नवंबर 2026, यानी दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में यश के फैंस के लिए यह साल काफी खास रहने वाला है। पहले ‘टॉक्सिक’ में उनका गैंगस्टर अंदाज देखने को मिलेगा और इसके बाद ‘रामायण 1’ में वह रावण के किरदार में नजर आएंगे।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts