Welcome To The Jungle Trailer :अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी ने मचाया धमाल, कॉमेडी पंच से भरपूर है ट्रेलर

अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। 4 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में कॉमेडी, शानदार डायलॉग्स और सितारों की लंबी फौज देखने को मिल रही है। अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी ने फैंस को 'हेरा फेरी' की याद दिला दी है। 26 जून को फिल्म रिलीज होगी।
अक्षय-सुनील-परेश की तिकड़ी ने मचाया धमाल, कॉमेडी पंच से भरपूर है ट्रेलर
Welcome to the jungle trailer

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे इस ट्रेलर को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में भरपूर कॉमेडी, मजेदार डायलॉग और सितारों की लंबी फौज देखने को मिल रही है।

फिल्म में नजर आएंगे कई बड़े सितारे

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, नाना पाटेकर, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक समेत कई कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर में सभी कलाकारों को खास जगह दी गई है।

ट्रेलर में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

ट्रेलर की शुरुआत सभी किरदारों के परिचय से होती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है और एक के बाद एक कॉमेडी सीन दर्शकों को हंसाने का काम करते हैं। अक्षय कुमार अपने पुराने कॉमिक अंदाज में नजर आए हैं और हर सीन में छाए हुए दिखते हैं।

वहीं, रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी खुश हैं। सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ अक्षय कुमार को देखकर कई फैंस ने 'हेरा फेरी' की याद भी ताजा कर दी।

ट्रेलर के मजेदार डायलॉग्स

ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। इनमें-

  • मेरेको नहीं करना एक्शन।
  • पहले टॉप का हीरो था, अब फ्लॉप का हीरो है।
  • मैं किसलिए फिल्म में हूं? ग्लैमर।
  • तेरी शक्ल कहीं देखी हुई है। आप फ्लॉप फिल्में भी देखते हो?
  • जैसे डायलॉग्स शामिल हैं।

Alpha Teaser Out : 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाईं आलिया भट्ट; ऋतिक रोशन के कैमियो से खास बनी फिल्म

सोशल मीडिया पर मिला शानदार रिस्पॉन्स

ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है। कुछ लोगों का कहना है कि अक्षय कुमार आखिरकार अपने पुराने कॉमेडी अवतार में लौट आए हैं।

ट्रेलर लॉन्च के लिए लगाया भव्य सेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये है। ट्रेलर लॉन्च को भी बड़े स्तर पर आयोजित किया गया। इसके लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये का भव्य सेट तैयार किया गया था। हालांकि ट्रेलर लॉन्च इवेंट में रवीना टंडन शामिल नहीं हुईं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

अहमद खान के निर्देशन में बनी 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts