Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी का संदेश, बोले- एक गलती पड़ सकती है भारी

दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी का वीडियो चर्चा में है। एक्टर ने युवाओं को अफवाहों से बचने, सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा न करने और सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी। जानिए उनके वीडियो में क्या कहा गया और सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच रामायण के ‘लक्ष्मण’ सुनील लहरी का संदेश, बोले- एक गलती पड़ सकती है भारी
सुनील लहरी ने युवाओं को किया सतर्क

देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में कई जगह पुलिस तैनात है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर सुनील लहरी का वीडियो चर्चा में आ गया है। टीवी शो ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले सुनील लहरी ने इस वीडियो में युवाओं को सोच-समझकर कदम उठाने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। हालांकि, सुनील लहरी ने अपने वीडियो में दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन या किसी राजनीतिक मुद्दे का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर कई लोग उनके संदेश को मौजूदा हालात से जोड़कर देख रहे हैं।

प्रदर्शन के बीच सुनील लहरी का संदेश वायरल

सुनील लहरी ने अपने वीडियो में कहा कि कई बार लोग दूसरों से सुनी हुई बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा कर लेते हैं। लोग जो दिखाते हैं, उसे देखकर और उसी को सच मानकर कई बार हम गलत फैसले ले लेते हैं। बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर पछताना भी पड़ सकता है। एक्टर ने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी बात पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए। हर जानकारी को समझना और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना जरूरी है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने की भी अपील की।

‘कान के कच्चे मत बनो, अपनी अक्ल लगाओ’

सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, ‘कान के कभी कच्चे मत बनो, आंख वाले अंधे मत बनो। अफवाहों पर विश्वास मत करो और अपनी अक्ल लगाओ’। उन्होंने आगे कहा कि समय को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। एक छोटी-सी गलती भी बड़ा नुकसान कर सकती है, जिसका पछतावा जिंदगीभर रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपना ख्याल रखने, खुश रहने, स्वस्थ रहने और सुरक्षित रहने की अपील भी की। वीडियो के कैप्शन में भी सुनील लहरी ने लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी। उन्होंने लिखा कि मौजूदा समय को देखते हुए हर कदम सावधानी से उठाना चाहिए, क्योंकि एक गलत कदम भारी नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें: Delhi CJP Protest Live: दिल्ली में पुलिस और लेफ्ट कार्यकर्ता आमने-सामने, नेहा बोरा समेत कई AISA कार्यकर्ता को हिरासत में लिया

सोशल मीडिया पर मिल रहे अलग-अलग रिएक्शन

सुनील लहरी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके संदेश पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग उनके संदेश को मौजूदा घटनाओं से जोड़कर देख रहे हैं। वीडियो में सुनील लहरी ने किसी प्रदर्शन का नाम नहीं लिया है। उन्होंने अपनी बात को अफवाहों, गलत जानकारी और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह तक सीमित रखा। ऐसे में उनके संदेश को दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर सीधी टिप्पणी मानना सही नहीं होगा।

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस दौरान पुलिस की तैनाती और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें भी सामने आई हैं। प्रदर्शन से जुड़े घटनाक्रम के बीच सुनील लहरी का वीडियो चर्चा में आया है। एक्टर की सलाह का मुख्य संदेश यही है कि किसी भी खबर या जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जानना जरूरी है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली हर बात सही हो, यह जरूरी नहीं है। इसलिए किसी भी मुद्दे पर राय बनाने से पहले जानकारी को अलग-अलग स्रोतों से जांचना और सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी है।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...

Latest Posts