Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन थिएटर में सोनू निगम का सुरों से इलाज! डॉक्टरों के लिए गाया मोहम्मद रफी का गाना

सोनू निगम हाल ही में एक छोटी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। सर्जरी के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल टीम के लिए मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाया। सोनू ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इससे पहले वह नसों से जुड़ी परेशानी और इलाज के बारे में भी जानकारी दे चुके हैं।
ऑपरेशन थिएटर में सोनू निगम का सुरों से इलाज! डॉक्टरों के लिए गाया मोहम्मद रफी का गाना
सर्जरी के दौरान उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल टीम के लिए मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी’ गाया।

मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी एक छोटी सर्जरी हुई, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब सर्जरी से जुड़ा एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनू निगम ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टरों और मेडिकल टीम से घिरे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि सर्जरी के दौरान भी सोनू निगम ने अपना हौसला बनाए रखा और डॉक्टरों के लिए गाना गाया।

दर्द के बीच गूंजा मोहम्मद रफी का गाना

सोनू निगम ने रविवार, 9 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया। वीडियो में डॉक्टर उनकी एक उंगली की सर्जरी करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान सोनू निगम ने ऑपरेशन थिएटर के माहौल को एक छोटे से संगीत कार्यक्रम में बदल दिया। उन्होंने महान गायक मोहम्मद रफी का मशहूर गाना ‘सुहानी रात ढल चुकी, न जाने तुम कब आओगे’ गाया। यह गाना साल 1949 में आई फिल्म ‘दुलारी’ का है और मोहम्मद रफी की आवाज में काफी लोकप्रिय हुआ था। सोनू निगम के गाने के दौरान डॉक्टर और मेडिकल टीम भी उन्हें ध्यान से सुनते और मुस्कुराते हुए नजर आए। सर्जरी के बीच सोनू का यह अंदाज देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर भी छाई ‘गवर्नर’, Prime Video पर बनी नंबर 1 फिल्म

सोनू ने डॉक्टरों के लिए किया खास परफॉर्मेंस

वीडियो शेयर करते हुए सोनू निगम ने डॉक्टर और उनकी टीम के लिए खास संदेश भी लिखा। उन्होंने बताया कि सर्जरी के दौरान उन्होंने डॉक्टर नीलेश और उनकी टीम के लिए अचानक यह परफॉर्मेंस दिया। सोनू ने अपने संदेश में दर्द के बीच गाने और संगीत से मिलने वाली खुशी का जिक्र किया। उनके इस अंदाज ने दिखाया कि मुश्किल समय में भी वह संगीत के जरिए खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश कर रहे हैं।

पहले भी सेहत को लेकर दी थी जानकारी

बता दें कि सोनू निगम इससे पहले जून में भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी सेहत को लेकर जानकारी दे चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से परेशान थे और इसका इलाज चल रहा था। सोनू ने बताया था कि इस दौरान उन्होंने कई एमआरआई और सीटी स्कैन करवाए थे। साथ ही, वह कुछ दिनों से दवाइयां भी ले रहे थे। उन्होंने अपनी गर्दन के पास लगे एक पैच को दिखाते हुए बताया था कि नस दबने की वजह से उन्हें गले के आसपास भारीपन महसूस हो रहा था।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 6 सितंबर से शुरू होगा टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो'बिग बॉस', जानिए क्या होगा इस बार खास?

फिजियोथेरेपी भी रही काफी दर्दनाक

सोनू निगम ने अपने इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में भी खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि फिजियोथेरेपी उनके लिए काफी दर्दनाक अनुभव रही और ठीक होने का सफर आसान नहीं था। उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद फिल्म और संगीत जगत से जुड़े कई लोगों ने चिंता जताई थी और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। अब सर्जरी के दौरान गाना गाते हुए सोनू निगम का यह वीडियो सामने आने के बाद उनके प्रशंसक भी उनकी हिम्मत और सकारात्मक सोच की तारीफ कर रहे हैं। लोग उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts