Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 20:6 सितंबर से शुरू होगा टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो'बिग बॉस', जानिए क्या होगा इस बार खास?

सभी की नजर 6 सितंबर पर टिकी है, जब सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे और नए कंटेस्टेंट्स के साथ मनोरंजन का नया सफर शुरू होगा।
6 सितंबर से शुरू होगा टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो'बिग बॉस', जानिए क्या होगा इस बार खास?
'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा

रियलिटी शो पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेलीविजन का सबसे चर्चित और लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ एक बार फिर लौट रहा है। शो के मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर 'बिग बॉस 20' का ऐलान कर दिया है। हमेशा की तरह इस बार भी बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों को नए कंटेस्टेंट, नए टास्क, नए नियम और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। मेकर्स का दावा है कि इस बार का सीजन पहले के मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक और अलग होगा।

6 सितंबर से होगा ग्रैंड प्रीमियर

'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर 2026 को होगा। इस दिन से शो की शुरुआत होगी और दर्शकों को फिर से बिग बॉस के घर में होने वाली बहस, दोस्ती, दुश्मनी, इमोशनल पल और मनोरंजन का भरपूर डोज मिलेगा। शो हर दिन कलर्स टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। वहीं, जो दर्शक मोबाइल या ऑनलाइन देखना पसंद करते हैं, वे इसे जियोहॉटस्टार पर भी लाइव और ऑन-डिमांड देख सकेंगे।

Bigg Boss 20: फिर सितारों से सजेगा बिग बॉस का घर, कौन होंगे नए मेहमान?

एक बार फिर होस्ट की कमान संभालेंगे सलमान खान

'बिग बॉस' और सलमान खान का रिश्ता कई साल पुराना है। सलमान की दमदार होस्टिंग, मजेदार अंदाज और कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बातचीत शो की सबसे बड़ी खासियत मानी जाती है। एक बार फिर सलमान खान इस शो की कमान संभालेंगे। उनके आने से फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। हर सीजन में सलमान अपने खास अंदाज से कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं।

Twitter Post

रिलीज हुआ 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो

मेकर्स ने 'बिग बॉस 20' का पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सलमान खान एक घोड़े के साथ स्टाइलिश अंदाज में एंट्री करते दिखाई देते हैं। उनका अलग अंदाज और डायलॉग लोगों का ध्यान खींच रहा है।

प्रोमो में सलमान कहते हैं, जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वो अब 'बिग बॉस' में होगा... तथास्तु टू। सलमान की इस लाइन ने फैंस के बीच नई चर्चा शुरू कर दी है। लोग यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि आखिर मेकर्स इस बार कौन-सा नया ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

करोड़ों की ठगी का शिकार हुए अब्दु रोजिक! अपनी ही मैनेजमेंट टीम पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई धोखे की पूरी कहानी

'एक से भले दो' ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

प्रोमो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन लिखा, एक से भले दो। बस इसी एक लाइन ने दर्शकों के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। कुछ का मानना है कि इस बार शो में डबल ट्विस्ट देखने को मिलेगा, तो कुछ का कहना है कि कंटेस्टेंट्स की जोड़ी बनाई जा सकती है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस ट्विस्ट का पूरा खुलासा नहीं किया है। ऐसे में दर्शकों को शो शुरू होने का इंतजार है।

सलमान खान ने दिए बड़े संकेत

शो की घोषणा के दौरान सलमान खान ने कहा कि इस बार का सीजन अब तक के सभी सीजन से अलग होने वाला है। सलमान ने कहा, बिग बॉस का हर सीजन नए खेल और नए ट्विस्ट लेकर आता है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा होने वाला है, जो इसे अब तक के सभी सीजन से बिल्कुल अलग बना देगा। पहला हिंट पहले ही दिया जा चुका है। बस लोगों को उसे ध्यान से देखना होगा। टीजर तो सिर्फ शुरुआत है। मुझे इंतजार है कि दर्शक इन सभी सुरागों को कैसे जोड़ते हैं।

इस बार क्या हो सकता है नया?

हालांकि मेकर्स ने अभी तक शो के नियमों या कंटेस्टेंट्स की सूची जारी नहीं की है, लेकिन प्रोमो और कैप्शन से साफ है कि इस बार कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। संभावना जताई जा रही है कि शो का फॉर्मेट पहले से अलग हो सकता है। नए गेम, नई रणनीति और अनोखे टास्क इस सीजन को और रोमांचक बना सकते हैं। हालांकि, इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। असली तस्वीर शो के शुरू होने के बाद ही साफ होगी।

कहां देख सकेंगे 'बिग बॉस 20'?

अगर आप 'बिग बॉस 20' देखना चाहते हैं, तो इसे दो प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। कलर्स टीवी पर टीवी प्रसारण और जियोहॉटस्टार पर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग।

फैंस को है सीजन शुरू होने का इंतजार

'बिग बॉस' भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में शामिल है। हर साल लाखों लोग इस शो का इंतजार करते हैं। अब 'बिग बॉस 20' की आधिकारिक घोषणा और पहला प्रोमो सामने आने के बाद फैंस की उत्सुकता पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। अब सभी की नजर 6 सितंबर पर टिकी है, जब सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस के मंच पर नजर आएंगे और नए कंटेस्टेंट्स के साथ मनोरंजन का नया सफर शुरू होगा। नए ट्विस्ट, नए रिश्ते और नए मुकाबले इस सीजन को कितना खास बनाते हैं, इसका जवाब शो शुरू होने के बाद ही मिलेगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts