Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'गलत है तो प्रोडक्ट बनाना बंद करो', 'एक्टर की कमाई क्यों... विमल विवाद के बीच शाहरुख का डायलॉग हुआ वायरल

महाराष्ट्र FDA ने विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजा है। विभाग को शक है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित विमल पान मसाला और तंबाकू का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। तीनों सितारों से 15 दिनों में जवाब, विज्ञापन की जानकारी और ब्रांड के साथ हुए समझौते के दस्तावेज मांगे गए हैं। वहीं अब इस मामले में शाहरुख खान का बयान वायरल हो रहा है।
'गलत है तो प्रोडक्ट बनाना बंद करो', 'एक्टर की कमाई क्यों... विमल विवाद के बीच शाहरुख का डायलॉग हुआ वायरल
अब इस मामले में शाहरुख खान का बयान वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को विमल इलायची के विज्ञापन को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी बीच अब शाहरुख खान का एक पुराना बयान खुब तेजी से वायरल हो गया। जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार को ऐसे प्रोडक्ट बनाने और बेचने पर रोक लगानी चाहिए। वहीं FDA का आरोप है कि इस विज्ञापन के जरिए महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल पान मसाला और तंबाकू उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार किया जा रहा है। तीनों अभिनेताओं से नोटिस मिलने के 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।

क्या है पूरा मामला?

विमल इलायची के विज्ञापन में तीनों अभिनेता नजर आते हैं। FDA को शक है कि इलायची के नाम पर कहीं प्रतिबंधित पान मसाला ब्रांड का प्रचार तो नहीं किया जा रहा। इसी वजह से विभाग ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से इस मामले में सफाई मांगी है। FDA ने तीनों से यह साबित करने को कहा है कि विमल इलायची वास्तव में एक अलग और बाजार में बिकने वाला प्रोडक्ट है, या फिर इसे पान मसाला और तंबाकू उत्पादों के प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: NALSAR Controversy: CJI सूर्य कांत का बड़ा बयान! बोले-  नहीं स्वीकारा न्योता, फिर कैसे जाऊंगा?

शाहरुख का पुराना बयान फिर चर्चा में

नोटिस के बीच शाहरुख खान का कई साल पुराना बयान भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एक पुराने इंटरव्यू में उनसे सेलिब्रिटीज के ऐसे प्रोडक्ट का विज्ञापन करने को लेकर सवाल पूछा गया था, जो सेहत के लिए नुकसानदायक माने जाते हैं। इस पर शाहरुख ने कहा था कि अगर सरकार किसी प्रोडक्ट को लोगों की सेहत के लिए खराब मानती है, तो उसे बाजार में बेचने की अनुमति ही नहीं देनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा था कि अगर सिगरेट खराब है तो उसका उत्पादन बंद होना चाहिए और अगर कोई सॉफ्ट ड्रिंक नुकसानदायक है तो उसे बनाने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

'एक्टर की कमाई क्यों रोकी जाए?'

शाहरुख ने अपने पुराने बयान में यह भी कहा था कि सरकार को ऐसे प्रोडक्ट बनाने और बेचने पर रोक लगानी चाहिए। उनका कहना था कि एक्टर का काम अभिनय करना और उससे कमाई करना है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि अगर कोई चीज गलत है, तो उसके विज्ञापन में काम करने वाले एक्टर की कमाई को निशाना बनाने के बजाय उस प्रोडक्ट के उत्पादन और बिक्री पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती। हालांकि, यह बयान उस समय का है जब शाहरुख खान एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन को लेकर विवादों में आए थे।

ये भी पढ़ें: शाहरुख, अजय और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, पान मसाला विज्ञापन पर एक्शन, मांगा जवाब

FDA ने मांगी विज्ञापन की पूरी जानकारी

FDA ने नोटिस में तीनों अभिनेताओं से यह भी पूछा है कि विमल इलायची का विज्ञापन किन-किन टीवी चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर दिखाया गया। इसके साथ ही विभाग ने विज्ञापन के एयरटाइम और प्रसारण की अवधि की जानकारी भी मांगी है।

ब्रांड के साथ क्या हुआ था समझौता?

नोटिस में तीनों कलाकारों से उनके और ब्रांड ऑनर के बीच हुए कमर्शियल और लीगल एग्रीमेंट की जानकारी भी मांगी गई है। FDA यह जानना चाहता है कि विज्ञापन के लिए किस तरह का करार किया गया था और कलाकारों को इसके लिए क्या भुगतान या अन्य व्यावसायिक लाभ मिला। अब तीनों अभिनेताओं को नोटिस मिलने की तारीख से 15 दिनों के भीतर लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज FDA के सामने जमा करने होंगे। इसके बाद विभाग उनके जवाब और उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई पर फैसला लेगा।

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts