Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक, सलमान की फिल्म में फिर बदली कहानी, क्लाइमेक्स भी नया

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में फिर बड़े बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमेक्स दोबारा लिखा गया है और सलमान के किरदार में भी बदलाव हुआ है। पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से बन रही इस फिल्म को अब CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार है। फिल्म को हाल ही में NOC मिली है।
‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ तक, सलमान की फिल्म में फिर बदली कहानी, क्लाइमेक्स भी नया
सलमान की ‘मातृभूमि’ का फिर बदला अंदाज, क्लाइमेक्स से लेकर किरदार तक में हुआ बदलाव

सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म को सूचना और प्रसारण मंत्रालय से एनओसी मिलने की खबर आई थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से पहले फिल्म में एक बार फिर बड़े बदलाव किए गए हैं।

क्लाइमेक्स और सलमान के किरदार में बदलाव

‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमेक्स दोबारा लिखा गया है। इसके साथ ही सलमान खान के किरदार के सफर में भी बदलाव किए गए हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स अब फिल्म को सिर्फ एक पारंपरिक युद्ध कहानी की तरह खत्म करने के बजाय शांति और सुलह के संदेश पर ज्यादा जोर देना चाहते हैं। मेकर्स इस बात को लेकर भी सावधानी बरत रहे हैं कि फिल्म में संघर्ष को किस तरह दिखाया जाए। रिपोर्ट के अनुसार, बदली हुई एंडिंग को इसी नजरिए से तैयार किया गया है।

पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था फिल्म का नाम

सलमान खान की यह फिल्म पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ नाम से रिलीज होने वाली थी। फिल्म की कहानी 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प से प्रेरित बताई गई थी। हालांकि, भारत-चीन संबंधों में बदलाव के बाद फिल्म के नाम, कहानी और ट्रीटमेंट में कई बदलाव किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोबारा शूटिंग के बाद फिल्म से चीन से जुड़े कई रेफरेंस भी हटा दिए गए हैं।

CBFC की स्क्रीनिंग का इंतजार

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के बदले हुए वर्जन को पिछले हफ्ते सूचना और प्रसारण मंत्रालय से एनओसी मिल चुकी है। इसके बाद फिल्म को CBFC (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) के पास भेज दिया गया है। मेकर्स अब सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग डेट का इंतजार कर रहे हैं। अगर इस हफ्ते फिल्म की स्क्रीनिंग हो जाती है, तो इसके सर्टिफिकेशन और रिलीज प्लान को लेकर स्थिति ज्यादा साफ हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान की खुशी पर सलमान खान ने मारा ऐसा ताना, सुनकर सबकी छूटी हंसी

सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी

‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। इसमें सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे इस साल की शुरुआत में बदलकर ‘मातृभूमि’ किया गया था।

अप्रैल में होनी थी रिलीज

फिल्म की रिलीज पहले इसी साल अप्रैल में होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। मेकर्स ने अभी तक फिल्म की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। अब सबकी नजर CBFC की स्क्रीनिंग और सर्टिफिकेशन पर है। सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में फिर बड़ा बदलाव, दोबारा लिखा गया क्लाइमेक्स; शांति पर होगा फोकस

Dolly Wasvani
By Dolly Wasvani

डोली वासवानी | People’s Institute of Media Studies से BAMC Student। पत्रकारिता की दुनिया में नई शुरु...Read More

Latest Posts