Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

10-15 करोड़ दे तो सोच सकती हूं...फिर विवादों में घिरीं 'रेबेल किड' अपूर्वा मखिजा, कॉम्प्रोमाइज पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा उर्फ 'रेबेल किड' का एक पुराना वीडियो फिर वायरल हो गया है। वीडियो में दिए गए उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। इससे पहले भी वह कलावा काटने वाले वीडियो को लेकर विवादों और आलोचनाओं का सामना कर चुकी हैं।
फिर विवादों में घिरीं 'रेबेल किड' अपूर्वा मखिजा, कॉम्प्रोमाइज पर पुराना वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा, जिन्हें 'रेबेल किड' के नाम से जाना जाता है, एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस छिड़ गई है।

वायरल वीडियो में क्या कहा?

वायरल हो रहे वीडियो में अपूर्वा मखिजा बड़े ऑफर और समझौते को लेकर अपनी राय रखती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कहती हैं कि किसी छोटे रोल के लिए वह कोई समझौता नहीं करेंगी, लेकिन अगर कोई बेहद बड़ा और आकर्षक ऑफर मिले तो वह उस पर विचार कर सकती हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि यदि कोई दुबई का शेख उन्हें 10 से 15 करोड़ रुपये का ऑफर दे, तो वह इस बारे में सोच सकती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ किसी छोटे रोल के लिए ऐसा करना उनके लिए संभव नहीं है।

Twitter Post

कास्टिंग डायरेक्टर को लेकर भी किया था खुलासा

इसी वीडियो में अपूर्वा ने एक पुराना अनुभव भी साझा किया था। उन्होंने बताया था कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने उनसे संपर्क किया था। उस समय उन्हें स्थिति असहज लगी, इसलिए उन्होंने अपनी मैनेजर की संपर्क जानकारी उस व्यक्ति को दे दी थी।

वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल

पुराना वीडियो दोबारा वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोग अपूर्वा की टिप्पणी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि विवादित बयानों के बावजूद वह लगातार ब्रांड एंडोर्समेंट, ओटीटी प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया कैंपेन का हिस्सा बनी हुई हैं।

Entertainment

370 रुपये बिरयानी विवाद के बीच चर्चा तेज

यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सोशल मीडिया पर प्रणीत मोरे के शो में दिए गए 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान को लेकर भी विवाद चल रहा है। इसी वजह से अपूर्वा का पुराना वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।

कलावा काटने को लेकर भी हुई थीं ट्रोल

इससे पहले भी अपूर्वा मखिजा एक वीडियो को लेकर विवादों में आ चुकी हैं। कोचेला वैली म्यूजिक एंड आर्ट्स फेस्टिवल में जाने से पहले उन्होंने एक "गेट रेडी विद मी" वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने हाथ में बंधा कलावा काटती नजर आई थीं।

वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनके पंडित ने उन्हें धागा न काटने की सलाह दी थी, लेकिन वह अपनी तस्वीरों के बीच इसे नहीं रखना चाहती थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की थी।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

फिलहाल अपूर्वा मखिजा का यह पुराना वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है और इंटरनेट पर बहस जारी है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts