Fauzi Release Date :प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट आई सामने, दमदार पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

प्रभास के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया दमदार पोस्टर जारी किया, जिसमें प्रभास का जबरदस्त और दमदार अवतार फैंस का उत्साह कई गुना बढ़ा रहा है। खास बात यह है कि प्रभास के 46वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जबकि अब दूसरे पोस्टर के साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। आइए जानते हैं कि 'फौजी' सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि यह पीरियड एक्शन ड्रामा 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है और फैंस अब इस बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फौजी में दिखेगी आजादी के पहले की कहानी
इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले भी शानदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। 'फौजी' एक पीरियड ड्रामा है, जिसकी कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में प्रभास एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे, जो देश और अपने लोगों के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा। फिल्म में एक्शन के साथ इमोशन और देशभक्ति का भी तड़का देखने को मिलेगा।
दमदार है फिल्म का पोस्टर
रिलीज डेट के साथ सामने आए नए पोस्टर में प्रभास का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। पोस्टर में उनका चेहरा खून से सना हुआ दिखाई देता है, जो इस बात का संकेत देता है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन और संघर्ष देखने को मिलेगा। पोस्टर पर लिखा गया ‘The Rebellion Begins’ फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग प्रभास के इस नए अवतार की खूब तारीफ कर रहे हैं और पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है।
2026 की बड़ी फिल्मों में से एक
फिल्म में प्रभास के साथ कई बड़े कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े बजट पर तैयार की जा रही है और मेकर्स इसे शानदार विजुअल्स, दमदार कहानी और बेहतरीन एक्शन के साथ दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। यही वजह है कि 'फौजी' को साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।
रिलीज डेट सामने आने के बाद प्रभास के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली 'फौजी' दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। फिलहाल इतना तय है कि प्रभास की यह फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मो में शामिल हो चुकी है।











