Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती

नुसरत भरूचा बाली में हादसे का शिकार हो गई हैं। चोट लगने के बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह काम के सिलसिले में बाली गई थीं और अपनी ट्रिप कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी थी।
बाली में हादसे का शिकार हुईं नुसरत भरूचा, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। एक्ट्रेस बाली में एक हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे में उन्हें चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नुसरत बाली के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और हादसा किस तरह हुआ, इसे लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

काम के सिलसिले में बाली गई थीं नुसरत

नुसरत भरूचा एक वर्क कमिटमेंट के सिलसिले में बाली पहुंची थीं। काम पूरा होने के बाद उन्होंने अपनी ट्रिप कुछ दिनों के लिए बढ़ा दी थी। इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया और उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत पड़ी। फिलहाल, एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Entertainment

इन फिल्मों से मिली खास पहचान

नुसरत भरूचा ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। ‘प्यार का पंचनामा’, ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ से उन्हें खास पहचान मिली। इसके अलावा वह ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’, ‘राम सेतु’, ‘अकेली’ और ‘छोरी 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। साल 2026 में उनकी ‘घूसखोर पंडत’ और ‘बुन टिक्की’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े होने की जानकारी है। इसके अलावा वह रेमो डिसूजा की टाइगर श्रॉफ स्टारर अगली फिल्म में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts