Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंस्टाग्राम से गायब हुआ प्यार!क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता?

फैंस ने सबसे पहले नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही मौनी की प्रोफाइल से पति संग कुछ खास तस्वीरें भी गायब दिखीं।
क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता?

एंटरटेनमेंट डस्क। टीवी की सबसे ग्लैमरस और पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार मौनी रॉय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ नहीं, बल्कि लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अचानक ऐसी हलचल मची कि फैंस भी हैरान रह गए। चर्चा है कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में मौनी रॉय की इंस्टाग्राम पर हुई हलचल, जिसने लोगों के मन में तलाक की अटकलों को हवा दे दी।

अनफॉलो, डिलीट और फिर शुरू हुई तलाक की चर्चा

फैंस ने सबसे पहले नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इसके साथ ही मौनी की प्रोफाइल से पति संग कुछ खास तस्वीरें भी गायब दिखीं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर सवालों का तूफान आ गया। हर तरफ यही चर्चा होने लगी कि क्या चार साल पुरानी ये शादी अब टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है।

दुबई की एक पार्टी में हुई थी पहली मुलाकात

आज जिनके अलग होने की खबरें उड़ रही हैं, उनकी लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं थी। साल 2019 में दुबई में न्यू ईयर पार्टी और दो अजनबी लोगों की अचानक मुलाकात। ना कोई कॉमन फ्रेंड, ना पहले से पहचान। फिर भी पहली ही मुलाकात में कुछ ऐसा कनेक्शन बना जिसने दोनों की जिंदगी बदल दी।

मौनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सूरज की सादगी और शांत स्वभाव ने उन्हें पहली नजर में ही इम्प्रेस कर दिया था। वहीं सूरज को मौनी की समझदारी और उनकी पॉजिटिव एनर्जी ने आकर्षित किया।

तीन साल का लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ता, फिर समंदर किनारे शादी

करीब तीन साल तक दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभाला। बिजनेस वर्ल्ड से जुड़े सूरज और ग्लैमर इंडस्ट्री की चमकती स्टार मौनी ने हर दूरी को पार किया। आखिरकार 27 जनवरी 2022 को गोवा में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

इस शादी की सबसे खास बात थी दो संस्कृतियों का खूबसूरत मेल। पहले मलयाली रीति-रिवाज और फिर बंगाली परंपरा के अनुसार दोनों ने सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर रिकॉर्ड तोड़ सुर्खियां बटोरी थीं।

'ओल्ड स्कूल रोमांस' में यकीन करती थीं मौनी

मौनी कई बार खुलकर बता चुकी हैं कि उन्हें खत लिखना, घंटों फोन पर बातें करना और छोटे-छोटे प्यार भरे मोमेंट्स बेहद पसंद हैं। उन्होंने अपने रिश्ते को हमेशा 'ऑर्गैनिक और बेहद सच्चा' बताया था। यही वजह है कि अब अचानक आई दूरियों की खबरें फैंस को परेशान कर रही हैं।

क्या है सच? अब तक नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

हालांकि, अब तक न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार की तरफ से तलाक या रिश्ते में दरार को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। ऐसे में फिलहाल ये खबरें सिर्फ अफवाहों के दायरे में हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उठे इस तूफान ने फैंस को जरूर बेचैन कर दिया है।
अब हर किसी की नजर सिर्फ इस बात पर टिकी है कि क्या ये रिश्ता सच में टूट रहा है, या फिर ये सिर्फ एक छोटी-सी 'डिजिटल दूरी' है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts