PlayBreaking News

डॉन 3 विवाद में फंसे रणवीर सिंह :FWICE ने जारी किया बैन जैसा आदेश, जानें क्या पड़ेगा असर?

FWICE का बैन किसी सरकारी कार्रवाई जैसा नहीं होता। यह कानूनी प्रतिबंध भी नहीं है। दरअसल, यह एक तरह का ‘असहयोग निर्देश’ होता है, जिसमें संस्था से जुड़े कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों से कहा जाता है कि वे संबंधित कलाकार के साथ काम न करें।
Follow on Google News
FWICE ने जारी किया बैन जैसा आदेश, जानें क्या पड़ेगा असर?

एंटरटेनमेंट डेस्क। साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर देने वाले अभिनेता रणवीर सिंह नए विवाद में घिर गए हैं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने फिल्म डॉन 3 से उनके कथित तौर पर बाहर होने के मामले में उनके खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी किया है। इसाक मतलब साफ है कि फ्वाइस के सदस्य, 5 लाख कलाकारों में से कोई भी उनके साथ काम नहीं करेगा। वहींं इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या रणवीर पर बॉलीवुड में काम करने पर रोक लग गई है।

क्या होता है FWICE का बैन?

FWICE का बैन किसी सरकारी कार्रवाई जैसा नहीं होता। यह कानूनी प्रतिबंध भी नहीं है। दरअसल, यह एक तरह का ‘असहयोग निर्देश’ होता है, जिसमें संस्था से जुड़े कामगारों और तकनीकी कर्मचारियों से कहा जाता है कि वे संबंधित कलाकार के साथ काम न करें। क्योंकि बॉलीवुड में शूटिंग, प्रोडक्शन और तकनीकी काम काफी हद तक इन्हीं कर्मचारियों पर निर्भर करते हैं, इसलिए इस तरह के आदेश से किसी फिल्म की शूटिंग और नए प्रोजेक्ट्स प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि रणवीर सिंह फिल्मों में काम नहीं कर सकते या फिल्में साइन नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri Song: 100 करोड़ व्यूज पार कर ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास, भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सुपरहिट बना गाना

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह और फिल्म की निर्माण कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच विवाद चल रहा है। FWICE का कहना है कि इस मामले में रणवीर सिंह को कई बार व्यक्तिगत रूप से आकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद 25 मई को फिल्म संस्था ने रणवीर के खिलाफ असहयोग आदेश जारी कर दिया।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने की 45 करोड़ की मांग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन 3 की निर्माता कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये की मांग की है। कंपनी का दावा है कि फिल्म छोड़ने से पहले प्री-प्रोडक्शन पर बड़ा खर्च हो चुका था और उसी खर्च के मुआवजे की मांग की जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि जब तक रणवीर सिंह और फिल्म मेकर्स के बीच मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक उनके लिए भारत में नई फिल्मों की शूटिंग या प्रोडक्शन में मुश्किलें आ सकती हैं।

Featured News

रणवीर की टीम ने ये दिया जवाब

इस विवाद पर रणवीर सिंह की टीम ने भी रिसपॉन्स दिया है। उनके प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेता इस मामले को लेकर सार्वजनिक बहस नहीं बढ़ाना चाहते। उनका मानना है कि ऐसे पेशेवर मतभेदों को निजी स्तर पर बातचीत और आपसी सम्मान के साथ सुलझाना बेहतर तरीका है।

अब भी शामिल है कई बड़े प्रोजेक्ट्स

विवाद के बीच रणवीर सिंह अपने करियर पर फोकस बनाए हुए हैं। वे फिलहाल धुरंधर 2 की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसके अलावा उनके पास प्रलय और निर्देशक आदित्य धर के साथ एक बड़ा प्रोजेक्ट भी लाइनअप में बताया जा रहा है। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि डॉन 3 विवाद का समाधान कैसे निकलता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts