प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की अपने बचपन की तस्वीर, बोलीं- यहां तक पहुंचने के लिए बहुत कुछ सहा, खुद से प्यार करें

एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा की बचपन की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। कई लोग उन्हें उनके लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं, तो कुछ उनके बदलाव की तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच, प्रियंका ने खुद अपनी वही तस्वीरें साझा कर खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने बचपन में कटोरा कट और बॉय कट हेयरस्टाइल का सामना किया।
बॉय कट हेयरस्टाइल के पीछे बताई वजह
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बचपन की तस्वीर पोस्ट कर लिखा- "Warning- Don’t troll my 9 year old self"... उन्होंने बताया कि स्कूल में सुविधा के लिए उनकी मां ने उन्हें बॉय कट हेयरस्टाइल दिया था। बाईं ओर की तस्वीर में वह अपने प्री-टीन उम्र में बॉय कट में हैं, जबकि दाईं तस्वीर मिस इंडिया जीतने के बाद की है।











